लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नलिनी, धन्यवाद.
Lauki ke kofto me binding k liye besan ke sath... boil potato mash kar k dala jaye, to receipe aur jada tasty ho jati he.
Yesterday I tried this....and Kofte ekdum delicious bane the...
I am looking forward for more recipes...do you have any cake recipes..?
निशा: प्रगति, वेवसाइट के बेकिंग कालम में क्लिक करके देखिये, आप कई तरह के केक की रैसिपी देख सकेंगी.
निशा: शाहजहान, लौकी में अगर बीज हैं निकाल देंगे तो अच्छा होगा.
i tried this recipe and it came out delicious just want to thank you...u make my day...
maine apki site dekh kr lauki ka kofte recipe bnayi bahut tasti a tha..........mujhe khana bnana achhe se nhi ata aur dishes to bilkul v nhi ata tha ....apke site se mujhe bhut hrlp milti h.......jaise muskil smaye me log bhagwan ko yaad krte h thik ussi trah me v apko khana bnane ke samaye yaad krti hu..............thanks a lot nishaji.............
निशा: पिंकी, आपने मुझे इतना बड़ा दर्जा दे दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
i request you to plz send some recipes with soyabean chaap.......
निशा: सिमी, खसखस, किराना स्टोर में मिलता है, घर में नहीं बना सकते.
Aapne jo mere swaal ka reply kiya tha wo link khulta hi nahi can u please send it again...
Maine pucha tha k lauki k kofte pak chuke hai ye kaise pta chalega?
निशा: प्रिया, लौकी के कोफ्ते तलते समय, वे जब गोल्डन ब्राउन कलर के हो तो वे तल गये हैं, सब्जी की ग्रेवी में ग्रेवी जितनी पतली या गाड़ी रखनी है, तैयार करने के बाद तले हुये लौकी के कोफ्ते ग्रेवी में डालिये और 1 - 2 मिनिट के लिये ढककर धीमी आग पर और पकने दीजिये, पके तो वे पहले से ही हैं, वस थोड़े नरम करने हैं, धन्यवाद.
निशा: निशिका, मैं इस रैसिपी को लिख दूंगी, धन्यवाद.
Thank You,
Himanshu Sinha
Pune
India
निशा: हिमांशु, हम कोशिश करेंगे.
All ur recipe is usefull for me. i will try all but gonna make this on Sunday lunch.
निशा: प्रतिभा, लौकी के कोफ्ते से ही अच्छे बनते हैं.
curry is tooo awesome . thanks mam... :)
निशा: सीमा, लौकी में बेसन ज्यादा हो या मिश्रण को अच्छी तरह से फैटा नहीं गया हो, तब कोफ्ता सख्त बन सकते हैं.
निशा: जसमीत, धन्यवाद.
I want to add something to it...
instead of water, use that remaining bottleguard juice for the gravy....
निशा:
प्रतिमा, धन्यवाद.
निशा: भारती, जिंजर, गार्लिक ओनियन डाले जा सकते हैं और दही, मलाई भी डाल दीजिये.
निशा: मंजू, दोंनो अलग अलग हैं, बेकिंग पाउडर लिखकर सर्च बटन पर इनके अन्तर के बारे में लेख पड़ सकते हैं, यह जानकारी वेवसाइट पर दी गई है.
mene aaj try ki aur ghar me sabhi ko bahut pasand ayi!!!!
thanq..!!
निशा: गीता, आप लौकी से पानी निचोड़ दीजिये और प्याज की ग्रेवी बनाइये,ग्रेवी आप अपने पसन्द से जैसी चाहें वो बना सकती हैं.
निशा: अरुणा, आप लहसन प्याज की सब्जी पसन्द करती हैं तब, सब्जी में लहसन और प्याज डालने के लिये, गरम तेल में जीरा भूनने के बाद लहसन प्याज भून कर और सब्जी बिलकुल इसी तरह बनाना होता है. बहुत सारी सब्जी के नीचे यह लिखा भी हुआ है, धन्यवाद.