लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्पित, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उत्तम, खसखस को poppy seeds हैं, एकदम बारीक पीली सरसों के दाने से भी छोटे होते हैं, किराना स्टोर से आसानी से लिये जा सकते हैं.
cook..!!!!!!!!!!
निशा: रुद्र जी, आप लोकी कोफ्ते को रोटी, परांठा, पूरी या राइस किसी के साथ परोसिये, बहुत अच्छे लगेंगे.
Your recipe rocks, you know my wife liked it very much, she gave lots of complements. It happened just B'coz of your lauki kofta recipe so all credit goes to you.
--
Thanks a ton Nisha ji
निशा: Leoxian, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reason ?????
निशा: जोयस, आप कच्चे पपीते से बिलकुल इसी तरह कोफ्ते बना सकती हैं, बहुत अच्छे कोफ्ते बनेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: leoxian, आप कोशिश कीजिये बहुत अच्छा बना लेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum besan ke siva kuch aur use kar ke kofte bana sakte he?
निशा: लौकी के कोफ्ते बेसन से ही अच्छे बनते हैं.
निशा: तमन्ना, मिश्रण में पानी मिक्स करने की आवश्यकता नहीं है.
Mujhe jab bhi ghar mein party karni
Hoti hai main bjai india ph karne ke
Aapki site dekhti hoon
Aapki recepies bahut achi hain
Thank you very much
निशा: प्रिया, आपको भी मेरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसलीन, लौकी के कोफ्ता दोंनो ही सही है, रैसिपी में लिखा हुआ कि तरी को हम अपने पसन्द के अनुसार कोई भी बना सकते हैं, वीडियो में हमने खसखस की तरी बनाई हैं जब कि टैक्स्ट में हमने क्रीम और दही से ग्रेवी बनाई है, आप जो भी ग्रेवी पसन्द करें या स्वाद बदलने के लिये अलग अलग बार अलग ग्रेवी बनाइये.
निशा: रूबी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं चौकलेट केक का वीडियो जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, लौकी के कोफ्ते बनाने के लिये लौकी को बोइल करने की आवश्यकता नहीं है.
Maine aaj aap ki ghiya ka kofta ki recipe try kai
it was awesome!
Thanks a lot
निशा: अनन्त आप रोंग नहीं है, कोफ्ते ग्रेवी शोकते ही हैं, कोफ्ते के लिये ग्रेवी थोड़ी पतली ही रखी जाती है.
maine aaj ye recipe try ki, tasty hui lekin lauki ke kofte acche tarahe se fry nahi ho paye. jab maine lauki me besan aur masale dalake usake gole banaye aur jab unako fry karana shuru kiya to vo (lauki) oil me spread ho gaye. kya lauki grate karane k baad usaka pura pani nikal dena chahiye?.
निशा: वीना, लौकी से पानी निचोड़ा जा सकता है, अगर लौकी से पानी न भी निचोड़े, तो भी कोफ्ते तेल में बिखरने नहीं चाहिये, बेसन लौकी को अच्छी तरह बाइन्ड कर देता है, या तो बेसन बहुत कम डाला गया हो या कोफ्ते कम गरम तेल में डाल दिये हों तब एसा हो सकता है.
निशा: विनीता, तरी को गाढ़ा करने के लिये थोड़ा सा बेसन मसाले के साथ भून कर डाला जा सकता है.