लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thnku nisha ji ..
Aapki sabhi recepies best hoty hai ... sabhi ko pasand aaty hi aaty hain .... m hamesha aapki hi recepies follow karty hu .... after my marriage ab aap hi meri friend or mother bngyi hain...
Thnku again & thnku very much
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनमैक अजी, मिश्रण ज्यादा पतला होने पर ऎसा हो सकता है.
निशा: मनोज जी, आलू, कटहल, कद्दू, पत्ता गोबी और पालक के कोफ्ते वेबसाइट पर उपलब्ध है, इन्हैं आप देख सकते हैं.
निशा: प्रगति जी, कद्दूकस की गई लौकी में बेसन कम डालिये, और मिश्रण को खूब फैटिये, कोफ्ते बिलकुल नरम बनेंगे.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुझे आपकी आवाज बहुत अच्छी लगती है और आप हर रेसेपी बहुत आसान तरीके से बतातीं है जो की बहुत जल्दी समझ आजाती है
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुश्बु जी, आप इसमे प्याज डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya isme lehsun oe pyaz daal sakte kyoki hamare yaha pasand karte hai
Thankyou
निशा: दिपीका जी, आप इसमें लहसुन और प्याज का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: नेहा जी, dani से अपका क्या मतलब है. प्लीज़ बताएं.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Loki Ki bhurji kaise bnti hai
निशा: मीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thank you mam....ur all recepies always fantastic and delicious.
always i try to make something new ..aur aapke shimla mirchi aur ki sabji ki to kya baat.
निशा: रूपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I try this recipe.....nd its really so yummyyy. ...thnks nisha ji
निशा: निमिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi, please tell me how to use khus khus in this recipe..
निशा: पल्लवी जी, खसखस को ग्रेवी बनाने के लिये यूज किया जाता है, खसखस को भिगो दीजिये, बारीक पीस कर, टमाटर पेस्ट मसाला भून जाने के बाद भूनिये, और ग्रेवी बना लीजिये, कोफ्ते डालकर हल्का सा पका लीजिये.
Thank u bohot hi testy dish thi....
Thanks mam for lovely recipe
can i grind and make puree of lauki instead of kash.
निशा: शालिनी जी, ग्रेवी अनेक प्रकार की बनती है, वेबसाइट पर विभिन्न तरीज नाम से आर्टीकल है, उसे आप पढ़ सकती हैं, ग्रेवी लौकी को पीस कर बनाई जा सकती है, आप बना सकते हैं.
mam mere kofte soft nahi ban pate hain.
निशा: सोनल जी, लौकी के कोफ्ते बहुत ही सोफ्ट बनते हैं, बेसन बहुत अधिक न डालें कोफ्ते सोफ्ट बनेंगे.
plz send latest recipees
Hi when we use dahi in the soup(tari)