लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 17.8 लाख बार देखी गई 💬 244 कमेंट ★ 4.0 (26978)

Lauki Ke Kofte Recipe

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.

Read this recipe in English  - Lauki Kofta Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte

कोफ्ते

  • लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
  • बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
  • हरी मिर्च — 1-2  (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक —1/2  इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च - 2 पिंच
  • हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
  • नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • तेल- तलने के लिये

विधि - How to make Lauki Ke Kofte

लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.  एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.

तरी:

तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.

  • टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च -2-3
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही - आधा कप
  • क्रीम या मलाई - आधा कप
  • तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
  • हींग  - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी  चम्मच
  • गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)

विधि - How to make Lauki Ke Kofte

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.

मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये.  तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.

सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये.  गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.

6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट

Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (26978 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (244)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Komal
The recipe turned out amazing :-) thank you :-)

निशा: कोमल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhishek prajapati
Kya tari ko bina malai ya cream ke bhi bana sakte he ya nahi....
Plzz replay...

निशा: अभिषेक जी, हां, आप तरी को बिना मलाई या क्रीम के भी बना सकते हैं, तरी अनेक प्रकार की, मेवा की तरी में काजू या खरबूजे के बीज या खसखस का यूज होता है. दही की तरी, टमाटर बेसन की तरी, टमाटर प्याज की तरी, मूंगफली के दाने की तरी, या नारियल की तरी, और भी अनेक तरी बनाई जा सकती हैं. आप अपने पसन्द के अनुसार तरी बनाई जा सकती है.
rafat afshan
nisha ji ye jo etne sare masale h kufta banane kelye kiya ye jaruri ye sari samgri dali jaye ..jaise ye hing ya khas khas garm masala ye sab jaruri jo enme se ghar me ho samgri usi se n ban sakti..

निशा: राफत जी, आप उपलब्धता के अनुसार कम मसालों से भी बना सकते हैं.
Pretty
Nisha g .. Kya bina dahi k gravy bnayi ja skti h plss reply me

निशा: प्रीति जी, आप इस रैसिपी को बिना दही के भी बना सकती है.
aradhana
louki k kofte ka masale bnane me garm msale ka istmal kr skty h ???

निशा: आराधना जी, हां आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
Uma
निशा जी नमसते
निशा जी मुझे जब भी कोई खाना बनाना होता है मे नेट पर आपको ही सरच करती हूं सुनदर और सरल तरीके के साथ सनेह भी बहुत मीलता है आपकी हर रेसपी म अपरिचित होकर भी परिचीत लगते है ईश्वर से प्थाना है आप यू ही सनेह के साथ हमे खाने की रेसिपी बताती रहे और हम सभी का दिल जीतते रहें।
उमा चतुरवेदी
9425710450

निशा: उमा जी, मुझे बहुत खुशी है कि आपको मेरा बनाने और बताने का तरीका इतना पसंद आया. पाठकों का ढेर सारा स्नेह, मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है. मैं तहे दिल से आपका धन्यवाद करती हूं.
deep
kofte gravy mein kab dalna chaiye?
khana 1 ghante bad khana ho to kab dale?
divakar
Dear nisha ji,
hamne lauki ko chote-2 pieces me cutting kar Diya hai,kya lauki ko boil karke bhi besan me Mila sakte hai Ki nhi...plzz reply

निशा: दिवाकर जी, कोफ्तों के लिए लौकी को उबालने की आवश्यकता नहीं होती.
gauri
Nisha ji..
Bina pyaz lehsun ke kofte mein swaad Lana mushkil hai...
Pyaaz and lehsun dono hi swaad lane ka kaam karte hai , apki recipe adhuri si lagti hai...bina onion garlic ke..
निशा : गौरी यह बहुत बड़ी गलत फहमी है कि बिना प्याज और लहसन के रेसिपी अधूरी है, प्लीज आप इसे ट्राई करके देखिये और बताइये कि आपको कैसी लगी?
suru
Nice racipe .m ise bnati hu or SB ko psnd ati h

निशा: सुरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam
mam,kya loki ke kofte appam maker me bnaye ja sakte h ?//uske gol ptla krna hoga ???
निशा: नीलम जी, लौकी के कोफ्ते अप्पम मेकर में बना सकते हैं, ट्राई कीजिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
Meenakshi jain
Kya bina besan ke kofte bana sakte h?
Besan ki jagah kya use kare?

निशा: बेसन के बदले आप मैदा, अरारोट या कार्नफ्लोर का उपयोग भी कर सकते हैं.
Shweta
Saral nd tasty bhi ..... thank u nisha ji

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali
apki lauki ki sabzi banayi bhut acchi bani

निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushboo
agar ek aadmi ke liye banana hai to kaise banage
निशा: खुशबू जी, 4-5 कोफ्ते बनाये और थोड़ी सी ग्रेवी बना लीजिये.
Sabakhan
Bahot lazeez .

निशा: सबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sajeda
louki ke kofta banate waqt usme eggg aur bread mila sakte hai

निशा: सज़दा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
rakhi
nice..cooking formula nisha ji..

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
poonam
निशा जी, आपके रेसपी के तरीके बहुत आसान होते हैं। सबसे बड़ी बात आप जो भी सामान इस्तेमाल करती हैं ये हमारी किचन में बहुत आसानी से मिल जाते हैं।
आजकल आपकी ही वेबसाइट से खाना बनाना सीख रही हूँ। और यकीन मानिए यहाँ से पढ़कर मैं बहुत अच्छा खाना बना रही हूँ। और सभी की तारीफें मिल रही हैं।
धन्यवाद निशा जी ।

निशा: पूनम जी, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
rani devi
mam your recipes are very easy and very tastey.

निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashish chamling rai
Thankyou sooooo much

निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Komal
Nice recipe

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Punam Sinha
Lauki se paani nikalne ka aasaan tarika kya h?

निशा: पूनम जी, आप लौकी को कद्दूकस करके हाथ से निचोड़ कर इसका पानी निकाल सकती हैं.
misha
Thank you its really so yummy

निशा: मीशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
himangi
Very nice recpie

निशा: हिमांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mansi
Mam, dahi aur malai ko tab tak fry karna h..jab tak boil na hone lage.,.
Phir pani daal dena h...
निशा: मानसी जी हां इसके बाद पानी डाला जा सकता है, और फिर से उबाल आने तक चलाते हुये पकाना है.
zeenat
Mam kya ghiye ko kaddukas krne k baad uska pani nichod kr nikalna h ya aisay hi samagri milani h
निशा: जीनत जी, लौकी को कद्दूकस करने के बाद उसका जूस न निकालें, उसी में बेसन और मसाले मिलाकर कोफ्ते बनायें.
Nikita ajmera
Dear nisha Ji,
Agr pyaj bhi use krna ho to kr skte he kya??
निशा: निकिता जी, अवश्य कर सकते हैं.
ronak
Nice kofte

निशा: रोनक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soniya sharma
Welcome nisha ji ....

निशा: सोनिया जी, धन्यवाद.