चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

📅 13 दिसंबर 2010 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 280 कमेंट ★ 3.5 (10610)

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake

चोकलेट केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन -   50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
  • पिसी चीनी -  50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
  • चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
  • अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)

क्रीम नट्स केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
  • पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
  • दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)

विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.

मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये.  आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.

मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.

क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.

मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.

मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय.  इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.

ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये.  जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30  मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  30 मिनट बाद  ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है)  और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये,  ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.

केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है.  यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा.  बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.

इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है.  अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.
How to make Egkess Chocolate Cake
चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake)  बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव,  केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.

Eggless Chocolate and Cream Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (10610 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (280)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ekta
ye alluminium microsafe hoga ya jo ghar p daily routine m gas k liye use krte h.

निशा;
एकता, कोई भी अल्य़ूमीनियम माइक्रोवेव सेफ नहीं होगा.
ekta
k m steel ka bartan b convectional m.v. oven m use kar sakti hoon.

निशा: एकता, आप किसी भी ब्रान्ड की स्टील कन्वेक्सन मोड में यूज कर सकती हैं.
radhika
kya hum is me thums up dal sakte hai

निशा: आप चाहें तो अवश्य प्रयोग कर सकते हैं
sonu
Nisha ji mere paas OTG hai usme cake ke liye kitna tempreture set karna padega.
निशा: सोनू, आप चाहे इसे माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड में बनायें या OTG में, टम्प्रेचर तो दोनों में एक जैसा ही सैट कीजिये.
"ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन के तापमान को 160 से.गे. सैट कीजिये और 30 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये."
avi
what is thes
veena singh
mam all ur recipes are awesome .....
i think u've brought a revolution in the field of cookery sites !!!!!!!!!!!!!!!

निशा:
वीना, धन्यवाद.
NEHA
thanx for reply,
Nishaji agar me same reciepe ko microwave me 180 tem par 5 min kliye pakau ya fir 30 min k liye? 30 mins me jal to nahi jaega??

निशा;
नेहा, केक को माइक्रोवेव में पकाने के लिये 4 या 5 मिनिट पर्याप्त हैं.
Yamini
i dont hav oven n microwave.....is dr ne method of making cake widout oven or microwave?

निशा: यामिनी, आप सर्च बटन पर चौकलेट केक कुकर में बनाइये लिखें, आप रैसिपी पढ़ कुकर में केक बना सकेंगी.
neeru
mam i have microwave with grill & micro (& combination of both) option. can i make this cake on it..plz do reply thnx

निशा: नीरू, बेकिंग के लिये कन्वेक्शन माइक्रोवेव की आवश्यकता होती है.
लेकिन सामान्य माइक्रोवेव से भी केक बनाये जा सकते हैं. हालांकि सामान्य माइक्रोवेव में बना केक थोड़ा अधिक रसीला होता है और इसका रंग बेक किये हुये केक से अलग होता है.
Shelly
Hello Nisha Ji,

You are really greate, But please sort out my confusion, Nisha ji i have baking soda and cooking soda and i am very much confuse about it should i buy meetha soda????? please reply me As soon as possible.
Love u, Like u, Respest u, and want to see u.....

Warm Regards
Shelly Malik

निशा:
शैली, बहुत बहुत धन्यवाद. बेकिंग सोडा, कुकिंग सोडा और मीठा सोडा ये सब एक ही चीज हैं, आप कनफ्यूज मत होइये.
neha
I have basic microwave oven.It doesn't have convection mode.so now what to do?
Pls reply,
thanks.

निशा: नेहा, केक माइक्रोवेव में भी बन जाता है, माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में ही बन जाता, डिटेल रैसिपी मै लिखूंगी.
mansi
plz clear my doubts,plzzzzzzzzzzzz
1. pighli choclate ki jagah choco powder le sakte hai kya or kitna lena hai or kaise mix karna hai?

2. condensed milk ki jagah milk powder le sakte hai kya or kitna lena hai .plz bata dijiye

निशा:
मानसी, पिघली चौकलेट के बराबर ही चौकलेट पाउडर डाल सकते हैं. कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर लिया जा सकता है, मिल्क पाउडर कन्डैन्स्ड मिल्क से आधा लीजिये, मिल्क पाउडर के साथ केक बनारहे हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी ज्यादा कर लीजिये.
chanchal
hello mam main cake kaanch k bartan me bana skti hu kya ya silver k bartan me mere pass microwave convection oven h maine kaanch me cake banaya tha pr wo kachha bana.

निशा:
चंचल, केक कांच के बर्तन में भी बनाया जाता है, इसके लिये, स्टील या अल्यूमीनियम भी ले सकती हैं.
Bhawna
Hello Nisha ji, Appki saari veg cake recipies hai. Aap please egg wali recipies bhi bataye.

Thanks
neha dubey
Hi nishaji, apki recipes bahut achchi lagi.
I just wanted to know, can we use grilled microwave oven for making cakes?
If we can thn how much d temperature sud be for how long?
thanks

निशा:
नेहा, आप माइक्रोवेव के कन्वैक्सन मोड पर, रैसिपी में दिये हुये तापमान पर बना सकती हैं.
Bhawna
Please aap mujhe ovens k baarei mei bataye. Mei lena chahti hu par enkei baare mei knowledge nhi hai...please reply
Bhawna
Aapne kahin ovans ki puri range k baare mei bata rka tha. wo mujhe mil nhi rha. please aap mujhe bataengi kis tarah ka ovan jyada achchha hota hai par jyada kharchila or costly na ho...Plase reply...thnx
soniya
hi, nishaji
hame fresh crem bana ni ho to kese banaye. crem me alag colour ke bata te he vo kese banta he.chocolate konsi leni he nam batayenge

निशा:
सोनिया, फ्रेस क्रीम फुल क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जा सकती है. चौकलेट बार मिल जायेगी या चौकलेट पाउडर किरना स्टोर्स पर मिल जाता है.
manpreet
hi nisha ,i like your cake recipi.thanks
priya
thank you so much for answering me.
shiwani
nisha ji can we use full cream instead of condensed milk

निशा: शिवानी, कन्डैस्ड और फुल क्रीम मिल्क दोनों अलग हैं.
priya
hi nishaji...mujhe appki recepie bahut achi lagi but I am confused khana soda kya mithe so d a ko kehte hai kya. plz plz reply me

निशा: जीहां प्रिया, बेकिंग सोडा को हम खाना सोडा या मीठा सोडा के नाम से भी पुकारते हैं
sandhya singh
cake ki icing kaise karte hai.......pls batane ki kripa kare
Harri
Namaskar Nisha ji,
I want to make this cake after seeing the pics.It looks yummy.Though I don`t know cooking well but will try it.Plz.tell me can I buy this chocolate bar from big bazar or any kirana store in Noida

निशा: हरी, बिग बाजार में मिलनी चाहिये. हमने इसे करोल बाग से मगवाया था.
tanu gupta
thanks for your recipe.
tanveen
namaste nisha ji
mujhe microwave use karne mein dikkat hoti hai. mere paas convection wala microwave hai. isse preheat kaise kiya jaata hai? kya oven ko khali chalaya jaa sakta hai? cake ke liye kaunsa bartan use karna hai ?

निशा:
तन्वीं, ओवन को प्रीहीट करने के लिये जो तापमान चाहिये उसको सैट करके, चालू कर दिया जाता है, ओवन जब उस तापमान पर पहूंचता है तब बन्द हो जाता है. माइक्रोवेव को अच्छी तरह जानने के लिये उसके साथ आये हुये मैनुअल को पढ़ें.
ARCHANA
NAMSTEY NISHAJI MERE MICROWAVE ME CONVECTION KI SUVIDHA NAHI H.KYA MAI IS CAKE KO GRILL MODE PR STAND KE UPER RAKH KE BANA SAKTI HU . PLZZZ JALDI BATAYE MUJHE BANANA H.
khushboo
condensed milk ko skimmed milk bhi kehte hain kya??? khane wale soda aur baking powder mein kya difference hain.. sirf baking powder hi use kiya jaa sakta hain??

निशा: खुश्बू, कंडेस्ड मिल्क घोल के रूप में होता है जबकि स्किमिड मिल्क सूखा पाउडर. लेकिन आप सूखा मिल्क पाउडर भी कंडेस्ड मिल्क की जगह प्रयोग कर सकतीं हैं
बेकिग पाउडर में वह सारे तत्व नहीं होते जो बेकिंग सोडा में होते हैं इसलिये बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा की जगह प्रयोग करने में दिक्कत आती है.
AMBILY
Nishaji.... aap please.. brownie making recipe bhi add karoge.... please.. or muje yeh bathayiye mein Onika ka power grill 20 wala microwave mein cake bana sakti hoon ????
nivedita
nisha ji kya mai koi bhi cake condensed milk ke bina bana sakti hoon???

निशा: कंडेस्ड मिल्क अंडे के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है. इसके लिए सिर्फ अंडा नहीं बल्कि टोफू, अलसी के बीज आदि भी प्रयोग कर सकते हैं. मैं शीघ्र इस पर लिखने की कोशिश करूंगी.