चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
- पिसी चीनी - 50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
- चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
- अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
क्रीम नट्स केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
- पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
- दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये. आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.
मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.
क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.
मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.
मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय. इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.
ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये. जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.




ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है) और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये, ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.
केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है. यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा. बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.
इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है. अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.

चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव, केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.
Eggless Chocolate and Cream Cake
कमेंट (280)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नितेश जी हां मार्कैट में एग वाला केक ही अधिकतर मिलता है, लेकिन किसी स्पेशल बेकरी पर एगलैस केक भी मिल सकता है उस पर एगलैस केक लिखा रहता है, वे स्पेशल ओर्डर पर एगलैस केक बनाकर देते हैं, जो थोड़ा महंगा होता है.
निशा: हरविंदर जी, केक में बेकिंग पाउडर ज्यादा होने से केक जल्दी से फूल जाता है, उसमें गैस अधिक बन जाती है और वह बाहर निकल जाती है, इस लिये केक तुरन्त पिचक जाता है.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujha cake k uper lagana wali crem k bare main bhi janna h
maina crem lagai thi lakin woh fail gai please solv my problem
thanks
निशा: संतोष जी, केक में बाहर की ओर ज्यादा हीट लगने के कारण केक ऊपर से थोड़ा सख्त तो बनता ही है.
क्रीम फैल जाने की वजह क्रीम का अच्छे से व्हिप न होना है. आप क्रीम को अच्छे से व्हिप कीजिए, फिर यह नही फैलेगी.
निशा: रोहन जी आप इसे कन्वेक्सन मोड पर 180 डि. से. पर 30 मिनिट बेक कीजिये इसके बाद समय बढ़ाते हुये केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: नीलम जी, माइक्रोवेव को प्रीही नहीं किया जाता है, जब खाना पकने के लिये इसमें रखते हैं, तभी समय सैट करके शुरू कर देते हैं.
निशा: चिंकी जी, चौकलेट ठंडी होने के बाद जमती ही है.
निशा: अनुभा जी, एगलैस केक में कन्डेन्स्ड मिल्क बाइन्डर का काम करता है, इसे डालना आवश्यक है, इसकी जगह केक में क्रीम, मलाई, मिल्क पाउडर डालकर भी केक बनाया जा सकता है.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, आप सही कह रही है, हमने इसे एडिट कर दिया है, बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, हमने इसे कभी यूज तो नहीं किया है लेकिन आप इसे यूज करके देखिये, और बताइये कि केक कैसा बना?
निशा: अंजू जी, आप माइक्रोवेव में केक बेक करने के लिये माइक्रोवेव सेफ कांच का प्याला या माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक प्याला या या ब्लैक मैट मैटल बर्तन यूज कर सकते हैं. वेबसाइट पर माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक बनाया है, उसे देखा जा सकता है.
ya cake k liye market m koi alag se choclate available hai.....
plz answer me ma'm..
plz suggest us how to whiped
निशा: सुधीर जी, क्रीम को 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिये, इसके बाद क्रीम के नीचे एक प्याला रखें जिसमें बर्फ के क्यूब्स रखें, और अब क्रीम को व्हिप कीजिये, अब ये व्हिप होनी चाहिये.
निशा: रानी जी मलाई यूज की जा सकती है, लेकिन इसे बटर से दुगनी मात्रा में यूज कीजिये.
निशा: कीर्ती जी, फ्रिज में रखने से हर चीज सख्त हो जाती है, क्यों ठंडा होने पर घी या बटर जमने जाता है, केक को बाहर निकाल कर रख लेंगी वह फिर से नरम हो जायेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Can you please upload some video on 'no bake cake' recepies which can be made in freeze or something? Also can you please upload video on jowar ki roti please?? Thanks mam for all your videos
With lots of respect and love
Purva
निशा: मै यह रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
Neesha ji namaste,
cake banane ke liye maida ki jagah gehu kaa aata use kar sakate hein???
निशा: रिंकी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Nice recipie nd very easy .thank you mrs madhukita
निशा: निम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice
hello mam,
choclate kis type ki use hogi isme compund choclate jo black forest cake me use hoti hai ya koi bhi normal choclate like dairy milk?
compund choclate agar na mile to kya use care choclate cales etc. me plz tell me?
निशा: कल्यानी जी, चौकलेट केक के लिये, डार्क चौकलेट कम्पाउन्ड यूज किया जा सकता है और इसकी जगह कोकोआ पाउडर भी यूज कर सकते हैं.
Mai cake or pastry ka business start karna chahta hu plz help me