चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

📅 13 दिसंबर 2010 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 280 कमेंट ★ 3.5 (10610)

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake

चोकलेट केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन -   50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
  • पिसी चीनी -  50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
  • चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
  • अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)

क्रीम नट्स केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
  • पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
  • दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)

विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.

मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये.  आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.

मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.

क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.

मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.

मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय.  इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.

ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये.  जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30  मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  30 मिनट बाद  ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है)  और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये,  ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.

केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है.  यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा.  बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.

इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है.  अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.
How to make Egkess Chocolate Cake
चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake)  बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव,  केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.

Eggless Chocolate and Cream Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (10610 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (280)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

amarjit
hai nisha ji,
chocolate powder ya phir khane wali chocolate?
निशा: ये चोकलेट जमी हुई बार है.
pallavi singh
nisha ji pls bataiye agar hamare pas microwave ya oven na ho...to cake kaise banayenge...pls pls reply...............
Rati
Hi Nishaji.your cake is looking very good.I like all yuor recipes.Please aap measurements ke bare mein batayie?aap kaise measure karti hein. it will very helpful.Thanks.
ekta gautam
nisha ji butter kon sa lena hai white butter ya fir amul wala namkeen butter?

निशा: एकता यदि आप अमूल ले रहीं है तो इसमें केक में नमक अलग से न डालें
kaaya
Please suggest how to whip cream for icing on cake.
anjita sharma
hi nishaji bahut hi badiya recipe hai..
or bhi eggless cake ki easy recipe bataiyega plz...
Preeti Mangal
Nisha ji mere paas microwave hai, oven nhi hai. to main usme kaise banaun ,i mean, uski settings ke baare me bataiye plz....
निशा: प्रीति, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब इसे कन्वेक्सन मोड पर लाकर 180 पर सैट करके, समय सैट कर देते हैं , डिटेल जानकारी उसके साथ आई हुई बुक से देखी जा सकती है.
monika
Good morning Nisha Ji,
Very nice looking cake, but nisha ji condesent milk kya hota hai and chocalate kaun si use karni use kaise garm karenge. we have no oven so please tell me how to make this cake.
thanks
निशा: मोनिका, आप कुकर में केक बना सकती हैं, कन्डैन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर मिल जाता है, चकलेट बार है जिसे पिघलाने के लिये किसी बर्तन में रखकर बर्तन को पानी में रखकर गरम करते हैं.
sunita
hello nishaji ,
very nice design n cake thanks