चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

📅 13 दिसंबर 2010 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 280 कमेंट ★ 3.5 (10610)

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake

चोकलेट केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन -   50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
  • पिसी चीनी -  50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
  • चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
  • अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)

क्रीम नट्स केक के लिये

  • मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा -  1/4 छोटी चम्मच
  • मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
  • कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
  • पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
  • दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)

विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.

मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये.  आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.

मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.

क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.

मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.

मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय.  इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.

ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये.  जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

How to make Egkess Chocolate Cake

ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30  मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  30 मिनट बाद  ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है)  और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये,  ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.

केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है.  यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा.  बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.

इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है.  अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.
How to make Egkess Chocolate Cake
चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake)  बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव,  केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.

Eggless Chocolate and Cream Cake

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (10610 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (280)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shreem
aap ye toh btaiye ki isko microwave main kitne time or degree main rakhna hai.

निशा: श्रीन, आप माइक्रोवेव में हाई तापमान पर केक को 4-5 मिनित तक बेक कर लीजिये.
ANJALI
IT'S VERY GOOD RECIPE I REALLY LIKE IT
neha
nisha ji plz reply kijiye na mujhe ye yummy cake jaldi khana gai.
i m waiting for your answer.............
निशा: नेहा, मुझे खेद हैं, मैं इस समय रैसिपी नहीं लिख पा रही हूँ, मैं वीडियो बनाने के कारण थोड़ी व्यस्त हूँ, समय निकाल कर किसी भी तरह रिप्लाई कर देती हूँ.
neha
ok nisha ji mein apke rply ka wait karugi plz mujhe jaldi btana ki hum isse kaise bna sakte hai.
thanks nisha ji
apke videos bhi awesome hain keep it up.
neha
nisha ji plz mujhe btaiye ki hum codensed milk ghar kaise bna sakte hain?

निशा: नेहा, इसके लिये आपको बस थोड़ा इन्तजार करना होगा.
anjali jha
thanks nisha ji
NEHA
nisha ji plz reply kijiye na ki kya hum condensed milk ghaR BNA SKTE HAI?


निशा: नेहा, घर में कन्डैन्स्ड मिल्क बनाया जा सकता है.
anjali jha
please mujhe cooker mein cake banane ki full recipie dijiye.

निशा: अंजली, चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी देख लीजिये, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, जैसे वह केक कुकर में बनाया गया है उसी तरह सभी तरह के केक कुकर में बनाये जा सकते हैं.
vinayak
hi,mam your receipies is very good to read it.but condenced milk ki jagah pe milk powder or egg use kiya to chalta hai kya?aur uski matra kitani honi chahiye.

somya
i loved d reciepe f ur cake bt mam meri ek problem hai i have only a microvave. can u help me out koi aisa eggless cake jo main us mein cook kar sakun ya isi cake ke liye koi tip. pls help m desperate to learn to make cake thanks a lot.

निशा:
सोम्या, केक के लिये घोल इसी तरह तैयार कीजिये, माइक्रोवेव सेफ बर्तन को ग्रीज कीजिये, घोल डालिये और 4-5 मिनिट हाई तापमान पर बेक कर लीजिये, और बताइये केक कैसा बना.
nishtha
hello nishaji
jab ham kukar gas par rakhetai hai to usme pani dalkar cake bananae wala bartan rakhetai hai ya bima pani ke rakhetai hai ??
or kukar mai shete lagai jati hai ya nahi please reply me soon .
thank you .

निशा: निशिता, केक बनाने के लिये कुकर में पानी नहीं डाला जाता है और न सीटी लगाई जाती है, रैसिपी को अच्छी तरह पढ़े, आप केक बना पायेंगी.
dolly
kya ise v cooker me banaya ja skta h

निशा:
जी हां बना सकते हैं.
RADHIKA
kukar mein keise banega, plz tell me. kisi bowl mein ready matreial ko rakh ke pakna hai. plz reply.

निशा: राधिका, केक बनाने के लिये अलग से बर्तन आते हैं, आप उसमें केक का मिश्रण डाल कर कुकर में केक बेक कर सकती हैं.
deepak
nisha ji pls aap yeh toh bataiye ki yeh cake ke recipe kis bartan mein dalkar banana hai

निशा:
दीपक, केक के लिये स्पेशल बर्तन आते वे ले सकते है, या आपके पास इस तरह के प्लेन सर्फेश के बर्तन हो तो वो भी प्रयोग में लाये जा सकते हैं.
pradumna dubey
mam aap ne mere ques. ka answer kyon nahi dia .plz plz plz jaldi reply kijia kyon ki mera birthday aane wala hai aur mujhe ye cake banana hai.thnx...plz reply...

निशा: प्रदुमना, केक का घोल रात को बना कर नहीं रखा जा सकता, जिस समय केक बनाना है घोल भी उसी समय बनाना होता है.
pradumna
apka ye cake to bahut hi acha tha mere didi ne banya tha sabne uski tarif ki.wo ye jan na cahti hai ki es cake ke ghol ko wo raat me bana ker rakh sakti hai taki wo subah sab ko gram- gram cake khila sake.
thnx ..plz reply
manisha jain
gud morning nishaji,
cake pe icing kaise kerte hai woh plz bataiye??
thanks
B.K.Gulerai
निशा जी, मैनें उपर दी गई रैसिपी के अनुसार पूरा सामान डाल कर केक बनाने की कोशिश की... परन्‍तु जब केक बेक हो रहा होता है तो फूल जाता है... पर बेक हो जाने के बाद फिर बैठ जाता है... और नीचे से कच्‍चा भी रह जाता है्... मैनें बेकिंग पाऊडर भी बदला है परन्‍तु कुछ फायदा नहीं हुआ।

निशा: बी. के. जी केक में बेकिंग पाउडर ज्यादा होने से केक जल्दी से फूल जाता है, उसमें गैस अधिक बन जाती है और वह वाहर निकल जाती है, इस लिये केक तुरन्त पिचक जाता है. मैं जल्दी ही इसका वीडियो डालने की कोशिश करूंगी
KSHIPRA
Hello Nishaji,
please provide us recipe of eggless brownie and choclate toping.
B.K. Guleria
निशा जी, मैनें नया माईकरोवेव लिया है (Panasonic Conventional, Grill + Inverter ) मैनें उस में तीन बार चाकलेट केक बनाने की कोशिश की..... परन्‍तु हर बार मै असफल रही.... केक फूलता नहीं है और बिसकिट की तरह बन जाता है ... क्‍या करु???

निशा:
बी. के. या तो बेकिंग पाउडर कम डाला जा रहा है या वह काम नहीं कर रहा है, इसलिये केक नहीं फूल रहा है.
manisha
nishaji agar hum chocolate ki jagah coco powder use kar rahe hain to kitna lena chahiye.

निशा: मनीषा, आप आधा कप कोकोआ पाउडर ले लीजिये.
jyoti
thnx...
nisha di can u plz giv me d id of ishu actualy i also hav intelowave microwave n mujhe use thik se use krna ni aa ra...trust me...
vl b waitin 4 ur reply...

निशा: ज्योति, माइक्रोवेव के साथ मैनुअल आता है, आप उससे माइक्रोवेव को यूज करना सीख सकती हैं.
jyoti
mera pas LG microwave hai...plz tel me usme cake banane k liye kya temperature hoga???

निशा:
ज्योति, सभी माइक्रोवेव में समान तापमान पर केक बनता है.
chitra
HELLO NISHA JI,PLZ LAVA CAKE SIKHAIYEGA
Sheetal sharma
hi nisha
कन्डैस्ड मिल्क ye ager na mille to ese koi option hain kya ?

निशा: शीतल, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह ताजा क्रीम या मलाई डाली जा सकती है.
ishu
Thank u for ansering me.But Mam, maine Micro-oven mein cake kanch ke bowl mein banaya tha.Cookies ke liye konsa bartan use karna hai.
ishu
mam, mujhe aapki recipes bahut aachi lagti h.maine chocolate cake banaya jo hamare parivar ko bahut pasand aaya kyonki eggless cake aur ghar ka bana but mam maine cake micro-oven me banaya tha jo ki thoda cut gaya tha. mujhe samajh nahi aaya ki y kyon cut gaya kya aap mujhe bata sakti hain jis se another time i made best and i want to know that kya hum cookies ko bhi intellowave micro-oven me bana sakte hain

निशा: इशु,माइक्रोवेव में केक अच्छा बनता है और कुकीज भी अच्छी बनती है, माइक्रोवेव में बेकिंग समय कम लगता है उसको ध्यान में रखते हुये आप केक या कुकीज माइक्रोवेव में बना सकती हैं और एसा कुछ भी नहीं होता कि माइक्रोवेव में केक कट जाय.
nitin
very nice cake iam loving eat
EKTA
thnks nisha ji 4 giving ans.
agar aluminium m.v. safe nahi h to k ye m.v. ko nuksaan nahi pahunchayega yadi m ise m.v. m use krti hoon.
priya
hi nishaji, maine aaj cake banaya hai but vo thoda soft nahi bana.vo thoda crispy aur hard hai.maine cake ko thoda time convection(25 mins) and thoda microwave+convection mode par rakha hai(20 mins)so plzzzzzzzz reply me.

निशा: प्रिया, आप केक को सिर्फ कन्वेक्सन मोड पर ही सेकिये.