चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
- पिसी चीनी - 50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
- चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
- अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
क्रीम नट्स केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
- पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
- दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये. आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.
मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.
क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.
मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.
मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय. इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.
ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये. जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.




ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है) और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये, ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.
केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है. यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा. बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.
इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है. अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.

चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव, केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.
Eggless Chocolate and Cream Cake
कमेंट (280)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plz reply..
निशा: हेमचन्द जी, हां किया जा सकता है.
निशा: हेमचन्द जी, कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
thanku mam today is my engagement anniversary,i saw cake in ur site today n made it in evening i can't believe this ban gaya abhi tak mujhe der lagta tha kahi kharab na ho jaaye.but mam it was SUPER SE UPPER.thank u i'll try others cake soon.
निशा: विभूति जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी हां किया जा सकता है.
निशा; कुनवर जी, नमक को किसी डिब्बे में भर कर रख लीजिये, जब भी केक बनाये इसे यूज कर लीजिये.
निशा: अदनान जी, 1 कप मैदा - लगभग 125 ग्राम होती है.
निशा: कुंवर जी, बहुत बहुत धन्यवाद, 2 मैदा का केक बनाने के लिये 3 अंडे डालकर केक बना सकते हैं.
निशा: रजनी जी, हां अवश्य बना सकते हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक को बिलकुल ओवन की तरह बेक किया जा सकता है.
निशा: वेदान्ती जी, चौकलेट पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: रितिका, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल मशीन होती हैं, कच्चे दूध को फैट कर क्रीम बनाई जाती है. घर पर क्रीम बनाने के लिये कच्चे फुल क्रीम दूध को फ्रिज में 10-12 घंटे के लिये रख दीजिये और परत जो दूध के ऊपर जमी है उसे उतार लीजिये, क्रीम बन जायेगी.
please cream bannana v bta dijiye jisse mein cake decorate kar sakun
निशा: राधिका, व्हिप क्रीम बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: पिंकी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक को रैसिपी में दिये हुये तापमान पर बेक कर सकते हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह ही बेक किया जाता है.
निशा: एकता जी, कुकर के लिये अल्यूमीनियम या स्टील कोई भी बर्तन लिया जा सकता है.
निशा: मोना, केक कम सिका हो तो एसा हो सकता है, या फिर केक का बैटर ज्यादा पतला हो, या बेकिंग सोडा अधिक हो गया हो तब भी केक फूलने के बाद पिचक जाता है.
Nisha mam pls Cake ko decorate krne kaa b process sikhae..Cake me decoration With Cream Or without Cream b Btaiye, jisse hum at a time Cake ko ghar pe hi decorate Kar sake, pls mam reply..i m waiting ur answer,...
निशा: रीतिका, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनक जी, केक में एग यूज न करें तो उसके लिये कन्डेन्स्ड मिल्क तो डालना ही होता है, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
maine cukar mai cake banaya tha bahut hi accha bana tha or bahut sponge bana tha thank you so mach mam aapki ke wajh se mai acchi acchi resipe bna pati hu or sb log meri taarif karte hai to mai aapke bare mai jaroore batati hu.
निशा: बरखा, सभी तरह के केक इसी तरह कुकर में बनाये जा सकते हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा मैं इसे करने की कोशिश करूंगी.
निशा: मंजू ये केक आप कुकर में बना सकती हैं, वेबसाइट पर कुकर में केक की रैसिपी दी गई है, कुकर में केक का वीडियो भी है और इसी तरह सारे केक कुकर में बना सकते हैं.
निशा: आदित्य, आप अपने ओवन को 80 पावर पर सैट कीजिये और पहले केक को 20 मिनिट के लिये बेक कीजिये, चैक कीजिये और समय बढ़ाते जाइये, जब केक ऊपर से ब्राउन लगने लगे तो उसे चाकू डालकर चैक कीजिये अन्दर से चाकू साफ निकलता है, केक का बैटर उसके ऊपर नहीं चिपकता केक बेक होकर तैयार हो गया है, थोड़ा सा ध्यान देंगे, आप अच्छा केक बनाकर तैयार कर लेंगे.
निशा: अविशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to know that for how much time we should preheat the microwave as u said to preheat at 180 degree c.
निशा: विजय, ओवन 180 डि.से. पर 4-5 मिनिट में प्रीहीट हो जाता है.
निशा: अदित्या, केक को मिड रैक या जाली स्टेन्ड के ऊपर रख कर बेक कीजिये, धन्यवाद.
निशा: श्रेन जी हां डाला जा सकता है.
Can u please tell which brand chocolate u are using in cake.is it Nestle dark chocolate?I shop we get brick of 1/2 kg for chocolate.Do we have to use that one?
निशा: रति, मेरे पास मोर्डे चौकलेट कम्पाउन्ड है, अच्छे हैं, आपके पास है आप उसे यूज कीजिये, किसी भी कम्पनी की चौकलेट यूज कर सकते हैं.
mam cake ke uppar grecing kaise karate hai