चोकलेट – क्रीम नट्स केक Eggless Chocolate and Cream Cake

आपको कौन सा केक पसंद है, चोकलेट या क्रीम नट्स केक? इन दोनों केक के मिश्रण के एक साथ अलग अलग परतों में बिछाकर बनाया यह चोकलेट और क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) आपको और आपके घर में सभी को पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 - 60 ग्राम ( 1/4 कप)
- पिसी चीनी - 50 - 60 ग्राम (1/3 कप)
- चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
- अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
क्रीम नट्स केक के लिये
- मैदा - 110 ग्राम (1 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 -60 ग्राम (1/4 कप)
- कन्डैस्ड मिल्क - 150 ग्राम (1/2 कप)
- पिसी चीनी - 50-60 ग्राम ( 1/3 कप)
- दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake
चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.
मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये. आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.
मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.
क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.
मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.
मिश्रण में काजू और किशमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय. इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.
ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये. जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके ऊपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.




ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद ओवन को 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, केक को 40 मिनिट तक बेक होने के बाद चैक कीजिये (केक ऊपर से अच्छा ब्राउन हो और बीच से चाकु की नोल केक में गढ़ायें, केक का बैटर यदि चाकू से चिपकता है, तो वह कच्चा है) और केक यदि अभी कच्चा है तब केक और बेक कीजिये, ओवन को 160 से.गे. सैट कीजिये और 10 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये, चैक कीजिये और यदि केक अभी भी कच्चा हो तो और 10 मिनिट के लिये केक को बेक कीजिये. केक तैयार है.
केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है. यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा. बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है.
इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है. अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या ऊपर भी डाला जा सकता है.

चोकलेट क्रीम नट्स केक (Eggless Chocolate and Cream Cake) बनकर तैयार है, केक ठंडा कीजिये, बर्तन से थाली में निकालिये और काटिये, केक के कलर और डिजायन देखिये कि कितना सुन्दर है और खाने में लाजबाव, केक आप अभी खाइये, स्लाइस बनाकर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और पुरे सप्ताह आपका जब चाहें कन्टेनर से केक निकालिये और खाइये.
Eggless Chocolate and Cream Cake
कमेंट (280)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji oven me cake bake karte time bich me power cut ho jaye to kya karna chahiye?
निशा: अंजू जी, केक बनाते समय पावर चली जाय तो केक को बचाने के लिये कोई भी भारी तले का बर्तन लीजिये, जिसमें आपका केक कन्टेनर आ जाय उसमें 300- 400 ग्राम नमक भर कर गरम कीजिये और जाली स्टेन्ड रखकर केक कन्टेनर को उसके ऊपर रख दीजिये, एकदम धीमी गैस पर केक को बेक कर लीजिये, और डिटेल जानकारी के लिये मेरे वेबसाइट और चैनल पर कुकर में केक रेसिपी देखी जा सकती है.
thanks for reply... :)
mam i want to ask that can i whip the heavy cream using hand blender.....because i have hand blender not a hand mixer...
please do reply..
निशा: सुपर्ना जी, हां हैन्ड ब्लेन्डर से क्रीम व्हिप की जा सकती है.
Chocolata Cake Me Ghee Ya Makkhn Ke Jagh Par Malae Le Sakte Hai Kya please reply Me
निशा: राधा जी, केक के लिये मक्खन कम मात्रा में ले लीजिये और मलाई यूज कीजिये, अच्छा केक बनेगा.
hello Mam,
agar cake bake karte time electricity off ho jaye to hame kya karna chahiye.
निशा: अंजू जी, केक के समय इलैक्ट्रिसिटी जाने पर उसे कुकर में या एसे ही किसी भगोने में रखकर बेक कर सकते हैं, केक को कुकर में बेक करने का तरीका वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है. सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Idlli kukar me cake bna sakte h kya
निशा: आभा जी, जी हां बनाया जा सकता है, रेसिपी कुकर में केक वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन में कुकर में केक लिखर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Aapke saars cake try kiye mene sab aache bane..thank u so much
Mam plz butterscroch aur blackforest cake b receipe batye.
निशा: पूजा जी, अगर आप माइक्रोवेव में केक बनायेंगी तो प्लास्टिक कन्टेनर यूज कर सकते हैं, लेकिन अगर आप माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक बनायेंगी तब अल्यूमीनियम और स्टील के बर्तन यूज कीजिये.
निशा: वरुण जी, चौकलेट केक दोंनो से ही अच्छा बनाया जा सकता है.
निशा: भावना जी, केक को बिना ढके ही बेक किया जाता है, केक की ऊपरी सतह क्रिस्पी होती है, जब केक को डेकोरेट किया जाता है, तब ये क्रिस्पी परत काट कर हटा दी जाती है, लेकिन अगर आप इसे माइक्रोवेव कर रहे हैं तो ढककर बना लीजिये, अच्छा केक बनेगा.
निशा: भक्ति जी, घर पर क्रीम नहीं बनाते.
निशा: ओवन को दिये हुये तापमान पर सैट करके, 4-5 मिनट खाली चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
Kayak app bath sati hai kae condensed milk ki jag a hum aur laya dal sake hai
निशा: हरवीर जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, क्रीम, मलाई, एपल सास या मिल्क पाउडर डाल सकते हैं.
निशा: अंजली जी, ओवन को कन्वेक्सन मोड पर 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिये, प्रीहीट बटन नहीं तो ओवन में तापमान सैट करके उसे 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
mam cake ko upper se decorate karne k liye market mai kon milte hai kya ya ghar par he cream se decorate kr sakte hai? ahr hain to kaise.
ur all recepies r nice mam.I m big fan of u
निशा: बिभूति जी, क्रीम बाजार से तैयार मिलती है और डेयरी से क्रीम लाकर उसे व्हिप करके बनाया जा सकता है. वेबसाइट पर व्हिप क्रीम और ब्लैक फोरेस्ट केक की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, मुझे खेद है कि मैं आपका रिप्लाई देने में लेट हो गई हूँ, केक के लिये आप कोको पाउडर ले सकती हैं, 4 टेबल स्पून कोको पाउडर मैदा में मिक्स कर लीजिये, कन्डेन्स्ड और बाद में लिक्विड इन्ग्रीडियेन्ट में मिलायें. कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर लेना चाहती तो आधा कप कन्डेन्ड मिल्क की जगह 1/3 कप मिल्क पाउडर और 1/4 कप चीनी ली जा सकती हैं.
mam mene cake banaya tha bahut aacha bana tha .Mam mein ye janna chaate hu ke kya 1-2 steps wala cake ghar par ban sakta hai jaisa market mai hota hai ...ek k upeer dusra chota cake.
निशा: विभूति जी, हा बना सकते हैं, उसमें 2 सांचे लेने होंगे 1 बड़ा और दूसरा छोटा, ओर 2 बार बैटर बना कर 2 बार केक बना कर तैयार करना होगा.
निशा: रोशनी जी, केक स्पंजी होता है, लेकिन ब्राउनी केक की तरह स्पंजी नहीं होती, केक से ज्यादा सोफ्ट होती है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपिका जी, वेबसाइट पर कई तरह के के बनाने की रेसिपी है, उनमें से चुनकर जो भी आपको पसन्द हो केक बनाया जा सकता है, केक को डेकोरेट करने के लिये ब्लैक फोरेस्ट केक वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं, तो बेटे के बर्थ डे पर बनाइये केक और बताइये कि केक कैसा बना.
maine kal ye kek banaya tha convection mode ye to 25 mnt main broun hone laga .... 30 mnts tak to ye jalne laga ....esa kyon hua
निशा: दीपिका जी, अलग अलग ओवन में केक बेक होने का अलग अलग समय होता है, आपका ओवन जल्दी से बेक करता है, अगली बार से आप केक को और कम तापमान पर बेक कीजिये और चैक करते हुये,ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये कुछ समय में आप अपने ओवन से अच्छी तरह परिचित हो जायेंगे और फिर उसी हिसाब से उसमें आप बेकिंग समय देंगे.