बादाम कुकीज – Recipe Almond Cookies without Eggs

स्वादिष्ट बादाम कुकीज (Almond Cookies) क्रिसमस पर परम्परागत रूप से बना कर मेहमानों को परोसी जाती हैं. लेकिन आप जब मन चाहे तब बनाईये. आइये बादाम कुकीज बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Almond Cookies
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप )
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- बादाम - 150 ग्राम ( 1 कप) -
- मक्खन --200 ग्राम ( 1 कप )
- पिसी चीनी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Almond Cookies without eggs
मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर, किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिये. बचाये हुये बादाम आधा घंटे के लिये गुनगुने पानी में डाल कर रखिये, पानी से बादाम निकालिये और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिये.
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकालिये, हल्का गरम करके पिघला लीजिये, चीनी मिलाइये और खूब फैट लीजिये.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिये. अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल कीजिये, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइये, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिये और दबा कर लगा दीजिये.

तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये. कुकीज को ट्रे में लगाते समय ध्यान रखिये कि एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूरी पर हो, बेक होने पर कुकीज फूल कर अपना आकार बड़ायेंगी, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिये अगर किनारे से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो ओवन को 5 मिनिट के लिये और सैट कीजिये. कुकीज बेक हो गई हैं. बादाम की कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिये.
इसी तरह बची हुई सारी कुकीज तैयार करके, कुकीज को बेक कर लीजिये.
बादाम कुकीज (Eggless Almond Cookies) तैयार है, ताजा ताजा स्वादिष्ट बादाम कुकीज आपके हाथों से बनी अपने बच्चों को दीजिये और आप खाइये, बची हुई बादाम कुकीज (Almond Cookies without eggs) एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये.
Recipe Almond Cookies without Eggs video
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i wrote u earlier also but u didn't replied...pls reply me......i wanna make perfect cookies so pls let me know my mistake.
maine youtube p se aapki batai hui aata biscuits try ki thi jo is website p nhi h....use phle maine 20 min. tk bake kia to vo kachi lag rhi thi....bhut jada soft thi....fir maine 5 min. aur time bada dia to vo patthar jitni kadak ho gyi.....mam kya lagti hui thi....
maine youtube p se aapki batai hui aata biscuits try ki thi jo is website p nhi h....use phle maine 20 min. tk bake kia to vo kachi lag rhi thi....bhut jada soft thi....fir maine 5 min. aur time bada dia to vo patthar jitni kadak ho gyi.....mam kya lagti hui thi......
thanks
निशा: धर्मेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समता जी, माइक्रोवेव में कुकीज को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, और तापमान बिलकुल ओवन की तरह ही सैट किया जाता है, बहुत अच्छी कुकीज बनती है.
Mere pas IFB 23BC3 model h. par usme preheat karne ka koi opetion nai h. pls bataye ki ye kese kar sakte h?
निशा: कपिल जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर लाकर, तापमान सैट कीजिये और 5 मिनिट के लिये ओवन में जाली स्टेन्ड रखकर खाली चलने दीजिये, ओवन प्रिहीट हो जाता है.
निशा: साक्षी जी, कुकीज को 1-2 महिने तक रखकर खाया जा सकता है.
निशा: दिप्ती जी, माइक्रोवेव में कुकिंग बहुत जल्दी होती है, थोड़ा सा भी समय अधिक हो जाय चीजें तुरन्त जल जाती है, माइक्रोवेव की कुकिंग के लिये खाने को थोड़ा पहले ही निकाल लिया जाता है, क्यों कि खाना माइक्रोवेव के बाहर आने के बाद भी थोड़ी देर तक कुक होता रहता है.
निशा: चरन जी, वेबसाइट पर बेसन की नानखताई हमने गैस पर बनाई हैं, बिलकुल इसी तरह से कुकीज भी कुकर या किसी भारी तले के भगोने में बना सकते हैं.
निशा: रेनू, ओवन में तापमान सैट नहीं कर सकते तब आप ओवन को 3 मिनिट खाली चलने दीजिये वह गरम हो जायेगा और कुकीज को बेक होने के लिये रख दीजिये, 3-4 मिनिट में चैक कीजिये, अगर ओवन का तापमान अधिक है, लग रहा कि कुकीज जल्दी से सिक रहे हैं तब बीच बीच में ओवन को 1 मिनिट के लिये रोक दिजिये और फिर ओन कीजिये, ये आपको पूरा चैक करते हुये, कुकीज को किनारे से हल्का ब्राउन होने तक बेक करना होगा.
निशा: स्वाति जी, कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बिलकुल ओवन की तरह ही बेक होकर तैयार होते हैं.
निशा: मनप्रीत जी, वेबसाइट पर नानखताई को बिना ओवन भगोने में बनाया है, इसी तरह कुकीज भी बनाई जा सकती हैं. भगोने में नानखताई के लिये लिंक निम्न है.
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, मैं इन्हैं बिना ओवन के बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: मोना, मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
Maine cookies do baar try kiye par dono baar ye bahut hard bane hain .............kahan problem rahi hogi ?
निशा: हरप्रीत जी, कुकीज के बैटर में बटर कम हो या उन्हैं थोड़ा अधिक बेक कर लिया जाय तो वह सख्त हो सकती हैं.
निशा: सोानल जी, जिस तरह इसमें बाटी बनाते हैं उसी तरह कुकीज भी बेक की जा सकती हैं.
Nisha ji maine ye cookies try ki thi but ye bahut kadak bani thi..aisa kyon.? Pls revert
निशा: गीता, कुकीज थोड़ी अधिक देर तक बेक हो जाय तो वे सख्त हो जाती हैं.
निशा: निशा मैं जरूर बताऊंगी.
निशा: पूनम कुकीज ओवन में अच्छी बनती हैं, बिना ओवन के बिलकुल उसी तरह बनाया जा सकता है जिस तरह हमने बेसन की नानखताई बनाई है, तो आप इन्हैं ट्राई करके देख सकती हैं और बताइये कि कुकीज कैसी बनी.
निशा: जस्सी जी, मैदा की जगह आटा यूज किया जा सकता है.
निशा: सहाना, कुकीज थोड़ी सी कम बेक की गई हो तो ये सोफ्ट हो सकती हैं.
Aur nisha ji jo aap baking plate leti hain waise hi plate mujhe microwave mein mili hai crusty plate ke naam se , kya wo use kar sakte hain convection mode mein ?
निशा: भानु जी, कुकीज का बैटर पतला होने से कुकीज आकार में ज्यादा फैल जाती है, अगर कुकीज थोड़ी कम बेक हुई हो तो बीचे से सोफ्ट हो सकती है, ट्रे को कन्वेक्सन मोड पर यूज कर सकती हैं.
I baked these cookies twice and both the time they came out nicely. My friends and relatives keep asking me recipe i do forward them your link. Thanks a lot for sharing and keep updating ur website with some new dishes.
Tamanna
निशा: तम्मना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, बेकिंग पाउडर डाल रहे हैं तो सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है, कुकीज बेक होने के बाद साइज में बढ़ती है, उन्हैं थोड़ी थोड़ी दूर पर रखकर बेक किया जाता है.
kya ham cookie ko microvave+convention se bhi bana sakte hai
निशा: अनिकेत जी हां आप कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कर सकते हैं.
निशा: बर्खा जी, नारियल कुकीज भी बना सकते हैं.
निशा: पायल, ओइल बटर के बराबर ले लीजिये.
निशा: सोंदर्या, कुकीज को कुकर में उसी तरह बेक किया जा सकता है, जिस तरह केक को ओवन में बेक किया जाता है, केक ओवन में बेक करने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वीडियो भी है, आप सर्च बटन पर केक कुकर में लिखकर सर्च कर सकते हैं.