बादाम कुकीज – Recipe Almond Cookies without Eggs

स्वादिष्ट बादाम कुकीज (Almond Cookies) क्रिसमस पर परम्परागत रूप से बना कर मेहमानों को परोसी जाती हैं. लेकिन आप जब मन चाहे तब बनाईये. आइये बादाम कुकीज बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Almond Cookies
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप )
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- बादाम - 150 ग्राम ( 1 कप) -
- मक्खन --200 ग्राम ( 1 कप )
- पिसी चीनी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Almond Cookies without eggs
मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर, किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिये. बचाये हुये बादाम आधा घंटे के लिये गुनगुने पानी में डाल कर रखिये, पानी से बादाम निकालिये और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिये.
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकालिये, हल्का गरम करके पिघला लीजिये, चीनी मिलाइये और खूब फैट लीजिये.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिये. अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल कीजिये, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइये, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिये और दबा कर लगा दीजिये.

तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये. कुकीज को ट्रे में लगाते समय ध्यान रखिये कि एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूरी पर हो, बेक होने पर कुकीज फूल कर अपना आकार बड़ायेंगी, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिये अगर किनारे से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो ओवन को 5 मिनिट के लिये और सैट कीजिये. कुकीज बेक हो गई हैं. बादाम की कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिये.
इसी तरह बची हुई सारी कुकीज तैयार करके, कुकीज को बेक कर लीजिये.
बादाम कुकीज (Eggless Almond Cookies) तैयार है, ताजा ताजा स्वादिष्ट बादाम कुकीज आपके हाथों से बनी अपने बच्चों को दीजिये और आप खाइये, बची हुई बादाम कुकीज (Almond Cookies without eggs) एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये.
Recipe Almond Cookies without Eggs video
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनम जी, ओवन को दिये हुये तापमान पर लाइये और समय भी सैट कीजिये और ओन कर दीजिये. सैट करने का तरीका हरएक ओवन में अलग अलग होता है.
निशा: प्रीती जी, घी डाल सकते हैं.
?
निशा: किरन जी, किरन जी, कन्वेक्सन मोड पर एल्यूमीनियम या ब्लैक ट्रे जो माइक्रोवेव में यूज करते हैं, कोई भी ट्रे यूज कर सकते हैं.
निशा: साक्षी जी, आप 160 डि. से. पर कुकीज भी बेक कर सकती है, पहले कुकीज को 7-8 मिनिट के लिये लगायें, चैक कीजिये और थोड़ा समय बढ़ाते हुये कुकीज को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिये, सभी ओवन कुछ अलग होते हैं, थोड़े ही समय में आप अपने ओवन को अच्छी तरह समझ जायेंगी.
निशा: ममता जी, अलग अलग ओवन में कुकीज बेक होने का तापमान अलग होता है, आप कुकीज को 150 डि. पर बना कर ट्राई कीजिये, ये अच्छी बनेंगी.
निशा: संजय जी, जी हां आप थोड़ी सूजी इसमें मिला सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, बैटर मेल्ट होने का यही कारण होता है.
Nisha g maine ye cookies bnaye the jis trha apne btaya bilkul wese hi bnaya bt...ye melt ho gye ..aise kyu hua..?plz rpl...
निशा: मीनाक्षी जी, मिश्रण में घी अधिक हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्टील की प्लेट इस्तेमाल नही कर सकते हैं.
निशा: नानखटाई की रेसिपी की तरह ही आप अन्य कुकीज़ भी बना सकते हैं
Hi iam shaziya your recipe is to good
निशा; शाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use home made butter for cookies
निशा: जिन्दल जी, अवश्य कर सकते हैं.
Nisha g plz gujrati undhio ki rescipi dale (unndhio)
निशा: वंशिता जी, उंधियों मैं बहुत पहले बना चूकी हूँ, और मुझे ये बहुत पसन्द आयी. रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर उंधियों लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Cookies ko microwave me kaise cook kre pls btayiye hm cook krte hai to wh jl jata hai.
निशा: सोनम जी, कुकीज माइक्रोवेव में अच्छी नहीं बनती है, इन्हैं माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनया जाता है.
I made this reciepie .. Thanks it was success .. But d measurements posted in dis reciepie are confusing maida 200gm 2 cup sugar 200 gm 1 cup .. Dat wise ppl r getting confused .. Please correct it ... I used maida 200 gm sugar 100 gm and butter 100 gm .. N dey were perfect ..
Mam hamare microwave me convection mod nahi hai microwave,grill,microwave+grill mod hai isme cookies ban jaye gi or mam kitna time set karna hai...
Or mam grill mod me pizza base banane ke liye kitna time set karna hai or 200g maida me kita gram homemade yeast dalna hai
Thanks mam
Plz reply...
निशा: सत्यम जी, ग्रिल मोड पर पिज्जा बेस और कुकीज बनाते जा सकते हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी. 200 ग्राम मैदा में 1/4 कप होम मेड यीस्ट डाला जा सकता है.
Menda ki jagah ham wheet ka anta use kar sakte hai Nishaji?
निशा: जलपा जी हां अवश्य किया जा सकता है.
Hello mam im new in yor followers pls tell me mere pass electrolux ka microwave h usme temp. Ka koi option nhi h.usme only medium.high grill combi k option h to m bake kis option pr kr sakti hu.
Plss mam reply im so confuse
निशा: पूजा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बेकिंग हो जाती है. ग्रिल और माइक्रोवेव पर भी बेकिंग हो जाती है.
Hello nishaji,I m Shruti.mujhe cookies banani hai per mera microwave onida ka hai usne preheat ka option nahi hai.to kaise banau.aur glass ka bowl use kar skti hun.
निशा: श्रुति जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, इसके लिये आप मैटल ट्रे यूज कर सकते हैं, और प्रीहीट करने के लिए ओवन को कन्वेक्सन मोड पर दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये, 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्री हीट हो जाता है.
Dear mam..
Mujhe ye cookies to bahut acchi lag rahi h dekhne me mai ise banana chahti hu par mere paas microwave to h par cake, muffins aur cookies banane wale bartan ni h..aur mujhe malum bhi ni h kya bol kr market se lene h to pls aap mujhe unke name suggests kr digiye..
निशा; सरिता जी, केक बनाने के कन्टेनर, मफिन मोल्ड या कुकीज मोल्ड कह कर, बर्तन की दुकान से खरीदे जा सकते हैं.
agar hai to sliver ki tray use kar sakte kya
निशा: रिचा जी, कुकीज के लिये आटा लिया जा सकता है.
निशा: मुकेश जी हां अवश्य डाल सकते हैं.