लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar
- लाल मिर्च - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 2-3 टेबल स्पून
- पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.
Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सपना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, सिरका और लैमन जूस अलग अलग हैं.
निशा: फरहा, व्हाइट सिरका यूज करना है.
निशा: विद्दा जी, हां बिलकुल इसी तरह हरी अचार की मिर्च भी बनाई जा सकती है, हरी मिर्च का राई का अचार चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: लक्ष्मी, नीबू का रस डाल दीजिये, अमचूर भी डाल सकते हैं.
निशा: मिर्च से जूस तो बाहर आयेगा ही, धोने के बाद मिर्च को धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये, तो मिर्च से जूस कम बाहर आयेंगे.
निशा: अनुषा, मिर्च के अचार में यलो मस्टर्ड भी डाली जा सकती है.
please nishaji reply kariye
thanks
निशा: सिया, सरसों के तेल को गरम करके ठंडा करके तेल डालेंगी तो ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.
निशा: सिया, सरसों के तेल को गरम करके डालने से तेल का तीखापन कम हो जाता है, अचार तेल में डूबे रहने से अचार बहुत दिन तक चलते हैं.
निशा: लीना, तेल को एसे भी गरम करके मिलाया जा सकता है, आप गरम करके मिलाये तो भी अच्छा है, उससे तेल का तीखापन कम हो जाता है.
निशा: रश्मि, जी हां काली सरसों भी प्रयोग में लाई जा सकती है.
निशा: अनीता, लाल मिर्च के ऊपर से डंठल निकाल कर और उस डंठल का छेद से मसाला भरकर, इसी मसाले से मिर्च का अचार बना सकते हैं, इस अचार के लिये मिर्च को काटने की आवश्यकता नहीं हैं.
ek baat batao in masalo ko sabut hi mircho ma bharna ha ya fir mixer mein mash karna ha pls main aaj ghar jakar ya wala aachar banaungi.
निशा: रीता, मसालों को पाउडर बनाकर लेना है, आप इस अचार का वीडियो भी जल्दी ही देख सकेंगी.
निशा: प्रियंका, अचार में सरसों का तेल अच्छा लगता है.
निशा: भावना, आप सिरका की जगह नीबू का रस मिला लीजिये.
निशा: रतना, अचार को धूप में रखने से अचार स्वादिष्ट और ज्यादा दिन तक चलते हैं.
mirch ka aachar dec mai banana chahiye ya january mai.
thanks