लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar
- लाल मिर्च - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 2-3 टेबल स्पून
- पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.
Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गौरव जी, मसाले भूने नहीं है, बस 1-2 मिनिट गरम कढ़ाई में डालकर, चलाया है जिससे मसाले की नमी दूर हो जाती है, मसालों को 1 घंटा धूप में रखकर, उन्हैं पीसकर अचार बनायें.
निशा: पिहू जी, सिरका की जगह नीबू का रस डाला जा सकता है.
mujhe ye puchna tha ki lal mirch ke achar me kya hum aam ke punjabi achar ka bacha hua masala dall sakte hain ? usme bhi mustard seeds ko chod ke baki sab yahi hota hai. mere paas bahut sa aam ke achar ka masala rakha hai. to pls suggest k kya mai usi masale se lal mirchi ka achar bana skati hu ya nhi.
thanks
निशा: अनुराधा जी, आप मसाला यूज कर सकती है, लेकिन मिर्च के लिये नमक थोड़ा सा और डाल लीजिये.
निशा: मेघा जी, अचार अच्छा बना, बहुत बहुत धन्यवाद. सिरका की जगह राई नहीं नीबू डाल सकते है, सिरका खट्टा होता है और मिर्च के अचार को खट्टा स्वाद देता और लाइफ को बढ़ाता है.
निशा: मेघा जी, मेरी पूरी कोशिश रहती है कि मैं आपके सभी को रिप्लाई करूं, लेकिन कभी कुछ सवाल रह जाते हैं, उसके लिये मुझे छमा कीजिये.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी, मेघा जी हां अचार को प्लास्टिक कन्टेनर में रख सकते हैं, उसे उबलते पानी से अच्छी धोकर धूप में अवश्य सुखा लीजिये.
निशा: रुचि जी, मिर्च, नमक, थोड़ा सा धनियां पाउडर, जरा सी हींग और नीबू का रस मिलाकर पीस लीजिये, चटनी तैयार हो जायेगी.
निशा: रामा मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Ye aachar mitha -gujrati style me kaise banane ka ?
निशा: दीप्ती जी मैं इसके लिये मैं कोशिश करूंगी.
par banana.ni aata h.
निशा: निमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी हां किसी भी प्रकार का विनेगर यूज किया जा सकता है.
निशा: स्वाति जी, अचार में धनियां कम ही यूज होता है, आप चाहें तो डाल सकती हैं.
hindi me batane ki kosis kare
निशा: प्रिया जी, 200 - 250 ग्राम सिरका ले लीजिये.
muje apki sahayta ki jarurat hai maine 1 mahine pehle laal mirchi ka aachar banaya tha usme maine aamchur ka prayog kiya tha kafi dino dhup mai rakh kar aachar taiyar b ho gaya par usme aamchur ka khatapan bilkul pata nahi chalta kya aap muje ye bata sakte hai ki mai usme ab kya kar sakti hun ki wo khata ho sake.. or jisse wo aachar kafi mahino tak acha rahe . maine 2 kg mirchi mai 250 gm. aamchur ka istemal kiya tha or baki sabhi aachar ke masale....
निशा: प्रिया, अचार में 1 कप सिरका डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार खट्टा भी हो जायेगा और ज्यादा दिन चलेगा भी.
निशा; श्रीश जी, ये लाल मिर्च का अचार नोर्थ में बनने वाला अचार है,मै बिहार में बनने वाले अचार को बनाने की भी कोशिश करूंगी.
निशा: सरोज,जी हा काली सरसों भी यूज कर सकते हैं, अचार 3 दिन में बनकर तैयार हो जाता है.
निशा: वर्षा, सिरका एक एसिड है जो खाने में प्रजरवेटिव का काम करता है.
निशा: सपना जी, अमचूर, सिरका या नीबू का रस कुछ भी डाला जा सकता है.
निशा: सर्वेश, सरसों के तेल मे मिर्च को डुबा डुबा कर निकाल कर रख दिया जाय तो भी ये ज्यादा दिनों तक चलती हैं.
निशा: सिमि, मिर्च में पानी रह गया हो, किसी बर्तन में पानी या कोई भी गंदगी हो अचार जल्दी से खराब हो जाते हैं, निशा मिर्च के मसाले में थोड़ा सिरका मिलाने से मिर्च देर में खराब होंगी.
निशा: भुवनेश्वरी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता, जी हां लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च ली जा सकती हैं, और अचार इसी तरह बनाया जा सकता है, हरी मिर्च का अचार बहुत अच्छा बनता है.