लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar
- लाल मिर्च - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 2-3 टेबल स्पून
- पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.
Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अभी जी, सिरका केमिकली एसेटिक एसिड होता है. लेकिन खाने वाला सिरका आमतौर पर पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. सिरका बनाने के लिए फलों के मीठे रस का इस्तेमाल किया जाता है. किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: आप इसे बाद में भी डाल सकते हैं.
निशा: प्रतिभा जी, मसालों को सेकने से उनमें नमी समाप्त हो जाती है, सेक लें तो बेहतर रहेगा.
निशा: सुमन जी, अगर आप राई डालना चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: ममता जी, अचार में खटास के लिए सिरका उपयोग हुआ है, इससे अचार में खट्टा स्वाद आ जाता है, मसाले में इमली का पल्प मिलाकर अचार बनाया जा सकता है.
निशा: सिमी जी, मसाला ज्यादा भुनने के कारण एसा हो सकता है, थोड़े दिन बाद मिर्च खट्टा स्वाद डिवेलप होने के कारण कड़वापन कम हो जायेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:रश्मी जी,खटाई डाली जा सकती है. आम की खटाई को मसाले मिला कर डाला जा सकता है,
निशा: सुनीता जी, मिर्च अपने आप में तीखी ही होती हैं, और अधिक तीखापन के लिये मिर्च डाल सकते हैं.
Maine lal mirch ka achar lastyear bnaya tha testy tha but achar khtam hone ke kuch din baad achar ka oil kdhwa ho gya tha iska kya karan ho skta h, aur kya oil ko theek krne ka koi upaye h, pls replay me..
निशा: सीमा जी, ज्यादा दिन में ओइल का स्वाद खराब हो सकता है, इसे ठीक नहीं किया जा सकता है.
निशा: रोकी जी हां नीबू भी डाल सकते हैं.
निशा: अचार के कंटेनर को धूप में बंद करके ही रखें, कन्टेनर के मुंह पर पतला कपड़ा बांध कर भी अचार धूप में रखा जा सकता है.
निशा: यह अचार बिना तले ही बनाया जाता है.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, अचार को 6 महिने रखकर खाया जा सकता है.
निशा: राखी जी, आप इसमें सिरका की मात्रा बढा़ सकती हैं.
निशा: तेल को अच्छी तरह गरम करके ठंडा करके डालिये.
निशा: दीपा जी, आप अपनी पसंद अनुसार इसमें धनिया पाउडर डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: अनिल जी हां बिलकुल इसी तरह से हरी मिर्च का अचार बनाया जा सकता है.
Can i buy this online ? Do you know any website or any such channel from where i could buy this.
Thanks
Hi nisha g kachar ka achar dalne ki vidhi batane ka kast kare
lal mirch ka acchar jo aapna bataya hi us k anusar hum 1 kg ka acchar banana chati hi uski liyi matra gm mai batia lala mirch ka acchar
निशा: अतुल जी, रेसिपी में हमने 500 ग्राम लालमिर्च का अचार बनाया है, 1 किग्रा. अचार बनाने के लिये, मसाले की मात्रा इससे दुगनी ले लीजिये.
Very good red pickel
I made this Achaar (Lal Mirch ka Bharva acchar) a week ago. Looked real good at the first go. However, I just tried it now and it is bitter in taste. Shall I dip it in sarson oil? Please help me rectify the mistake.
निशा: प्रीती जी, अचार में नमक कम हो तो वह स्वाद में कुछ एसा लग सकता है, आप अचार को एक दिन की अच्छी धूप में रख दीजिये, और फिर खाइये और बताइये कि अचार कैसा लग रहा है?