लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar
- लाल मिर्च - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 2-3 टेबल स्पून
- पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.
Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine masalo ko roast kr liya hai..kya achaar ka taste khrab to ni ho jyega.plz bataye
Muje ye jana tha ki mirch ka achar dalne se pahle kya use namak haldi lagakar 2 -3 din dhup mai rakna padta h
निशा: आर्ची जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: मीनाक्षी जी, अचार खराब नहीं होगा.
2. sirka market mai kai variety ka milta h, konsa lena h aur isk kum ya jyada se kuch effect padta h kya?
3. sirka ktna lna h
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैनब जी, आप ये अचार बनाईये और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: अंशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: मिसेज खुराना जी, अचार धूप में रखने से खराब नहीं होते बल्कि उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है, अगली बार आप कन्टेनर के मूँह को पतले सूती कपड़े से बांध कर रखें,अचार अच्छे रहेंगे.
निशा: शिशिर जी, आप सिरके की जगह नींबू का रस या अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सिरका अचार के स्वाद को बढ़ाता है और यह अचार की शैल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है.
निशा: दरकशाँ जी, दरकशाँ जी, अचार में राई दरदरी पिसी हुई डाली जाती है, थोड़ा सा नमक कम होने की वजह से डाल सकते हैं.
निशा: दरखशॉ जी, इसमें थोड़ा सा नमक और राई ऊपर से डाल दीजिए.
निशा: दरकशॉ जी, हां, फूड ग्रेड प्लास्टिक कन्टेनर में अचार रख सकते हैं.
निशा: दरकशॉ जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप मिर्चों को भरने के बाद, ऊपर से भी मसाले से कोटिंग कर सकते हैं.
निशा: निधि जी, 1 किलोग्राम लाल मिर्च अचार में आधा कप सिरका डालना चाहिये.
Best wishes
निशा: डॉ कुलकर्णी जी, इतनी प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, मिर्च भर कर तेल में डुबाकर निकाल कर कन्टेनर में रखें, मिर्च का कलर अच्छा रहता है.
मैंने आपके बताए तरीके से मूली का अचार बनाया यक़ीन मानें बहुत ही उम्दा बना ।मेरी बीवी को तो बहुत पसंद आया।अब लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने जा रहा हूँ ।उम्मीद है बेहतरीन बनेगा ।अरे हाँ धन्यवाद तो करना भूल गया। थैंक्स सबकी तारीफ मिलने में मदद करने के लिए। महमूद खाँन
निशा: महमूद जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फैज़ा जी, हमने 500 ग्राम लाल मिर्च का अचार बनाया है. आप 2.5 किलोग्राम मिर्च का अचार बनाना चाहती हैं, तो सभी सामग्रियों की मात्रा 5 गुना कर लीजिए.
निशा: खुशी जी, तेल एसे भी डाला जा सकता है. अगर आपको सरसों के तेल का तीखा स्वाद नापसंद हो, तो इसे गरम कर लीजिए और फिर इसे सामान्य तापमान पर आने के बाद ही अचार में डालिए.
निशा: परमात्मा जी, यह लाल मिर्च अचार की रेसिपी है. धन्यवाद.
निशा: अवधेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीता जी, धन्यवाद.
निशा: भक्ति जी, धन्यवाद.