Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कीर्ती जी, मैं हमेशा ही रेसिपी लिखकर भेजती रहूंगी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नदीम जी, ओरेन्ज गाजर मीठी कम होती हैं चीनी थोड़ा अधिक ले लीजिये, हलवा बहुत अच्छा बनेगा, धन्यवाद.
निशा: देव जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
meine gajar ka halwa banaya tha ,bhut hi acha bna tha mere husband aur bache ko bhut pasand aya tha.....iska sara credit apko jata hai ,per meine toned milk liya tha and meine phele gajar ko kadukas kerke dhimi gas per rakh diya tha phir 1 glass doodh dala tha then phir usne pakne mein time le liya then chini,ghee aur phir bhuna mawa n last mein dry fruits dale
mujhe ek baat apke videwo mein nahi samaj aa rahi ki apne jab gas per gajar rakhi thi tab apne gas sim keri hai ya tez gas hi halwa bnana hai pls reply.......
निशा: रुचिका, आपने बहुत अच्छा गाजर का हलवा बनाया उसके लिये आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, हमने गैस पर गाजर पकने पहले सिम गैस पर रखी, जब वह हल्की सी पक गई तब चीनी डाली और गाजर से जूस बाहर आने के बाद हलवे को तेज या मीडियम गैस पर थोड़़ी थोड़ी देर में चलाते हुये हलवा को पकाया.
निशा: यामिनी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिका जी, ये अखवार रैसिपी मेरी ले लेते हैं और रैसिपी का फोटो कही और से ले लेते हैं.
निशा: हरशिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ति, मावा बनाने की रैसिपी वेबसाइट उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रभात, किसी भी अच्छी कम्पनी का फूड प्रोसेसर अच्छा ही होता है.
निशा: चिक्की, मुझे दुख है कि मैं ये रिप्लाई समय से नहीं दे सकी.
निशा: चिक्की, जी हां गाजर दूध में बोयल करके डाली जा सकती है.
for new learners of cooking.For any veg recipe I search ur site.I have learned and cooked also
many recipes from ur site.It gives me a great pleasure to explore so many recipes sitting at home.
Thanks a lot for this site free of cost.
निशा: रश्मि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Usko jab khya to uska sawad acha nahi laga.
Method:-sabse pahle mene gajar kaduus kiya
uske baad me dudh se mawa banya
uske baad me kadai me kaduus ki hui gajr daal di fir usme dudh dal diya fir usme ghee dal diya fir usko pakne me lagbhg 11/2 ghnte lage .fir bhi halwa acha nahi bana kyun.
plz jaldi batana.
निशा: राकेश, अगर हलवा में बराबर सारी चीजें डाली जाय और हलवा को धीमी आग पर चलाते हुये पकाया, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: पूजा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा, मोज़ामा, बहुत बहुत धन्यवाद.
All your receipies are very easy and time saving. I like your style of cooking very much.
You have made cooking much easier for me than earlier. Aapki receipies se maine eggless vanila cake aur besan ki burfi try kiya tha. aur ye dono hi bahut bahut tasty bane. I got many compliments from my husband. thanks a lot to u. Aage bhi aapki receipies try karti rahoongi.
thanks n regards
निशा: शैली, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.