Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुकर में बनाने पर गाजर तो बहुत जल्दी कुक हो जायेंगी, लेकिन हलवा अच्छा नहीं बनेगा. हलवा कढ़ाई में ही अच्छा बनता है.
Thank u so much
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, अगर आप इसमें घी नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना घी के हलवा अच्छा बनता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I prepared gajar halwa but usme gajar puri tarah se gali nahi..after that maine thode se halwe me dudh daal kar pakana chaha to dudh fat gaya.. pl gv me suggest baki gajar ke halwe ko kaise thik karu
निशा: प्रिया जी, हलवा में दूध फट रहा है, और गाजर ज्यादा सख्त हैं, तब इसमें आप थोड़ा 1/4 कप पानी डालिये, और एक सीटी आने तक प्रेशर कुक कर लीजिये, आधा प्रेशर निकाल दीजिये और अब प्रेशर खतम होने पर हलवा चैक कीजिये, अगर पानी दिख रहा हो तब खुली गैस पर चलाते हुये पानी खतम होने तक पका लीजिये, गाजर सोफ्ट और हलवा अच्छा हो जाना चाहिये. अगली बार पहले गाजर को नरम होने दीजिये,बाद में अन्य सामग्री मिलाइये.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
pleas btaiye milk maid se gajar ka halwa kese bnate h..
निशा: गाजर का हलवा कन्डेन्स्ड मिल्क से बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है, जिस तरह मावा डालकर बनाते हैं.
निशा: नेहा जी, 1 किग्रा दूध का प्रयोग कीजिये.
Thnx 4 d recipe its a good job of ur's.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रौशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya ap mujhe dhosa banane ki recipe bataegi.plzz...
निशा: चेतना जी, मेरी वेबसाइट पर डोसा बनाने की रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.
निशा: कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में डायरेक्ट उबाल लें और थोड़ा घी ड्रायफूट डालकर हलवा बनायें.
Hamare pass ji doodh milta hai usme malai bilkul nahin nikalti. To kya supermarket mein ji fresh cream milti hai woh hum gajar ka halwa banane mein use kar saktey hain ?
Kya dono ek hi cheez hai ?
your recipe are too good..........
Thankyou soooooooooo much.
निशा: विशाखा जी, शुगर 250 - 300 ग्राम डाली जा सकती है.
maine 1st time gajar ka halwa banaya jaisa ki aapne recipe me bataya hai,or really wo bahut tasty bana thank,s nisha ji.
Thank you.
निशा: स्वास्तिका जी, इतने लोंगो के लिये 2 कि. गाजर का हलवा बनायेंगी तो ठीक रहेगा.
निशा: वानी जी, गाजर का हलवा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.