Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank you..
निशा: मीरा, 1किग्रा. गाजर को छीलिये,धोइये, कद्दूकस कीजिये. 1किग्रा. दूध को उबालिये, गाजर डालिये, सारा गाजर का पानी सूखने तक हलवे को पकाइये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. 250 ग्राम चीनी, काजू और किसमिस डालिये, 4-5 मिनिट पकाइये और देखिये कि हलवे में पानी नहीं है, गैस बन्द कर दीजिये. गाजर का हलवा तैयार है, 4-5 छोटी इलाइची पीस कर डाल दीजिये.
agar ham pahle gajar ghee mein bhune fie chini dale to kya koi anter ayega swad mein???
निशा: गाजर देर से पककर नरम होगें.
निशा: हलो पूनम, 1 किग्रा गाजर का हलवा बनान के लिये, 1 किग्रा दूध का प्रयोग कीजिये.
मैने इन रैसिपीज बनाने में कुछ बातों का ध्यान रखा है, कम समय लगे, बनाने में आसानी रहे, स्वादिष्ट भी बने और हैल्दी भी हो. दूध से बने गाजर के हलवे की याद दिलाने के लिये धन्यवाद.
MERI NANI GAJAR KE HALWE KO DOODH MEIN DAL KAR BHUNTIN HEIN PHIR JAB SARA DOODH JAL JAYE TAB WO USMEIN MAWA MILATIN HEIN.. APKA HALWA TO 30 MIN MEIN READY HO GAYA MERI NANI TO 2 GHANTE LAGATIN HEIN PAR HALWA LAJAWAB BANATIN HEIN...
KYA MEIN BHI HALWE KO DHOODH MEIN BHOON SAKTI HUN AUR BAKI JAISA AAPNE BATAYA WAISA HI????
AUR HAN MENE LAST TIME AAPSE MAWA GHAR PAR BANANE KI RECEPIE MANGI THI PLZZ DIJIYE I WANT TO TRY ALL UR SWEET DISHES