Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya cooker me halwa bana sakte he.
निशा: पूजा कुकर में बनाने पर गाजर तो बहुत जल्दी कुक हो जायेंगी और उनमें क्रंची पन नहीं आ पायेगा. बल्कि आपका हलवा घुटा घुटाया लगेगा.
I am such a regular visitor of your website. Every weekend I come to your website to see what is the new dish you have posted. :)
To be honest I am surprised by the variety of food you make and I tell my husband that your family must be eating the same dish after a year or something as you make a huge variety of dishes! :)
And seeing me using your website so much, my husband says don't you want to meet her sometime and tell her how much you appreciate her cooking and all i tell to my husband is, I would love to meet her but I am sure she has better things to do!
So just want to say Thank you very much for this wonderful website. God Bless You.
Agar mein Doodh or mawa dono he add karna chahun to kaisa taste hoga, aapke jawab ka intzaar rahega?
निशा: उषा, आपको भी नव वर्ष मुबारक हो, हलवा का स्वाद बहुत अच्छा होगा.
aapki receipe's batane ka tarika bhi aaccha hai
shukriya nishaji
apne upar di gayi vidhi mein baad mein khoya ka istemaal nahin bataya
Yadi hum 1/2 KG gajar lenge toh usme chini kitni dalegi aur khoya kitna lagega
Yadi hum 1/2 KG gajar lenge toh usme chini kitni dalegi aur khoya kitna lagega
...................vry lazwab swad ka halwa banaa
निशा: यशिका, धन्यवाद.
or ha sbse achhi bat ye hai ki aap hindi mai apki recipe hai
its good
thanks a lot
mam yhi quality ek aam insaan ko virla bna deti hai. you are so genius and i wish your whole life fullfill with prosperity and happiness.thanks
निशा: पूजा, धन्यवाद
निशा; पूजा,आप और मेरे बहुत सारे पाठक इस वेवसाइट को पढ़्ते है और मेरी इतनी तारीफ करते है, मुझे ये कमेन्ट पढ़कर बहुत खुशी होती है, कभी कभी तो आप सबका ये प्यार पाकर खुशी से मेरी आंखे भर जाती हैं . पूजा यह खाना बनाना तो मेरी पसन्द है और लिखना मेरे खाली समय का सदपयोग लेकिन आपका सबका प्यार मेरे लिये वो चीज है जिसे मैं सिर्फ महसूस करती हूँ, शब्दों में बर्णन नहीं कर सकती, धन्यवाद.
निशा: मीना, गाजर का हलवा दूध में बहुत अच्छा बनता है,एक किग्राम गाजर कद्दूकस करके 1 लीटर उबलते दूध में डाल दीजिये, दूध गाजर को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये पकाइये, गाड़ा होने के बाद चीनी डालिये, पानी सूखने तक हलवा पकाइये, एक टेबल स्पून घी डालिये और भूनिये, सूखे मेवे डाल दीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है.
new year par.
NISHA JI VERY VERY HAPPY NEW YEAR!
2010
Shobnaji,jo sabjiyan dharti me(yani andar ) ugati hai, jinhe kandmol kha jata hai, vo aap vrat me kha sakte hai, jaise aap aaloo bhi to khate hi hai,
aap vrat me, aaloo,gazar,giya,kadoo,tamatar etc.
meri shadi hone wali hai, meine apke site se mawe ke laddu banane sekhe the wo bahut hi swadisht bane . sabne tareef ki. thnks to u. apse request hai ap mujhe aur bhi swadisht cheeze banana bataye jo banane mein aasan ho. thnk you.
riddhima
KYA AAP MUJHE ZEERA ALOO BANANE KI RECEIPE BATA SAKTI HAI.
Thanks in advance.