Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अरुन, हलवा बनाने में चीनी की जगह आप सुगर फ्री यूज कीजिये, सुगर फ्री हलवा बन जायेगा.
The receipe is awsome and it came out really well.
Can anybody please give the procedure to make gajar halwa using jaggery instead of sugar.
Please do answer.
Thanks
निशा: रचना, आप चीनी की जगह गुड़ डालकर बिलकुल इसी तरह से हलवा बना सकती है, जब चीनी डाल रही हैं उस समय गुड़ डालिये और हलवा तैयार कर लीजिये.
aj he apne hath se bana gajar ka halwa husband ko khilaungi.
निशा:राजीव, धन्यवाद.
निशा: गीता, इतना दूध पर्याप्त है, मावा भूनना होता है, इससे हलवा स्वादिष्ट बनता है, आप मावा को लगातार चलाते हुये हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, वह नहीं जलेगा, आप अच्छा गाजर का हलवा बना लेंगी.
निशा: शगुन, दूध से हलवा बनाने के लिये 1 किग्रा. गाजर के लिये 1 लीटर दूध चाहिये होता है.
RAHE HO JO NORMLY SWEET SHOPS ME MILTA HAI?
निशा: दीपिका, जी हां खोया ही मावा है.
निशा: पिंकेश, बिना दूध के गाजर का हलवा बनाने के लिये भी आपको इसी तरह से हलवा बनाना पड़ेगा. कढाई में हलवा बनाते समय गाजर का पानी भाप बन कर उड़ जाता है जबकि कुकर में नहीं उड सकेगा और गाजर एकदम मैश हो जायेंगी.
निशा: अनीता, धन्यावाद. मुझे बहुत खुशी हुई.
निशा: प्रमिला, जिस तरह से आप कम सब्जी बनाती है, उसी तरह से ज्यादा सब्जी भी बनाई जाती है, जितने गुना सब्जी ज्यादा है, उसी अनुपात में सारे मसाले बड़ा लीजिये, 12 लोगों के लिये सब्जी आप बना लेंगी.
निशा: धन्यवाद.
निशा: रुविना, मावा 250 ग्राम, दूध 1 कप लेना है, 1 किग्रा गाजर के हलवा के लिये.
निशा: गाजर का हलवा आप खाना खाने के बाद या जब भी मिठाई खिलाने का मन करे, परोस सकती हैं
Thanks a lot nisha ji.
निशा: निशा, धन्यवाद.
Thanks
pooja