Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चंद्रिका जी, गाजर रात को किसकर फ्रिज में रख दीजिये और हलवा सुबह बना सकते हैं.
please let me know how to reduce sugar in halwa...
निशा: अनिल जी, कम मीठा हलवा बनाने के लिये कम शुगर डाली जा सकती है.
निशा: सोनम जी, हलवा में थोड़ा मावा भूनकर मिलाया जा सकता है या थोड़ी गाजर अलग से पका कर डाल कर हलवा को थोड़ा और कुक करने से भी हलवा कम मीठा हो जायेगा.
निशा: अंजू जी, हलवा को अच्छा पकायें, उसमें पतला दूध और जूस न रहे, हलवा को एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके, पैक बना दीजिये, कूरियर दूसरे दिन मुम्बई पहुंच जाता है, बहुत अच्छा हलवा मिल जायेगा, कभी मैं भी भेजा करती थी.
निशा: नम्रता जी, जिस समय मावा डाला गया है उस समय ही कन्डेन्स्ड मिला डालेंगे, लेकिन अगर हम कन्डेन्स्ड मिल्क डाल रहे हैं तब चीनी बहुत ही कम या बिलकुल नहीं डालेंगे, क्यों कि कन्डेन्स्ड मिल्क चीनी और मिल्क सोलिड का मिश्रण होता है.
निशा: राजेन्द्र जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, अब, तो इसमें कुछ नही किया जा सकता. शायद गाजर कसैली होंगी, इसलिए ऎसा स्वाद आया होगा.
Mera mava last time jaal gya tha...pakate pakate...
निशा: अमृ्ता जी, दूध गाजर को उबालने और नरम करने के लिए पहले डालना है. जब गाजर पक जाए, उसके बाद ही मावा मिलाइए.
Mam me samjhi nahi1/5 kese karna h saari chejo ka plzzzz
निशा जी, 1/5 मीन्स उस चीज का पांचवा हिस्सा यानि कि गाजर 1 किग्रा. है उसका 1/5 होगा 200 ग्राम और मावा 250 ग्राम है उसका 1/5 भाग 50 ग्राम होगा, अब आप इसे आसानी से कर लेंगी.
निशा: दिव्या जी, ये हलवा कुले बरतन में ही बनाया जाता है, क्यों कि गाजर का जूस जला कर सुखाना होता है, और कुकर में ये जूस हलवा के अन्दर ही रहेगा, दूध भी वैसा ही रहेगा, हलवा अच्छा नहीं बनेगा.
Maine milk wala halwa banya tha,1kg..milk ,or 1kg gajar...lekin wo gagar jyda gal geyi.......or bilkul meas ho geye or milk ki gathe ban geyi baki test acha tha kya nonstick kadhai m banane se esa huwa? Ya milk jayda hogeya wo halwa me lache nahi rahe dekhne me halwe ki contentsi me nahi tha .......plzzzzzzzz bathiye
निशा: मंजू जी, सारी चीजें को 1/5 भाग करके लिया जा सकता है.
निशा: 4 कि. दुध में 3-4 किग्रा. गाजर कद्दूकस के डाल कर हलवा बनाया जा सकता है.
निशा: सुष्मा जी, बिना फूड कलर के भी हलवे का रंग अच्छा ही आता है. आप फिर भी फूड कलर डालना चाहें, तो डाल सकती हैं.
निशा: अंकिता जी, धन्यवाद.
निशा: ऎमा जी, मेरी वेबसाइट पर इंग्लिश में भी रैसिपी उपलब्ध है आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: पूनम जी, अच्छी क्वालिटी वाली मीठी गाजरों से ही हल्वा स्वादिष्ट बनता है.
I'm Taj mansuri I'm leaving in saudi when me make any recipes when me follow you
So thanks again
निशा: ताज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, kuddum से आपका क्या मतलब है.
निशा: ज्योती जी, हलवा खट्टा तो नहीं होना चाहिए, गलती से हलवा में कुछ खट्टा तो नहीं मिल गया.
निशा: ज्यादा दूध डालने से उसे ज्यादा देर तक पकाना पड़ेगा तभी हलवा सुखा बनेगा.
Air Bahut hi swadist bana
निशा: कीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji kya ham gajar ke halwe me Mava ki jagah dudh ki cream use kr sakte hai.
निशा: सना जी, दूध से निकली मलाई डाल कर हलवा बनाया जा सकता है.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अज्जू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यासमीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.