Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aaj me 1st time gazar ka halwa bnai, apni mamma ko surprize dene ke liye, jo bhut hi testy bne nd mamma ko bhi bhut pasand aaye... Thankyou very much nishaji
निशा: सुगन्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुप्रिया, क्या बात है, इतना हलवा, आपने तो मेरे हलवे की बहुत तारीफ कर डाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, कढ़ाई में तो दिख जाता है कि गाजर में पानी या नहीं प्लीज बनने वाली स्टेज पर थोड़ा ध्यान रखें, जैसे ही पानी खतम हो जाय हलवा को उतार लीजिये, बहुत अच्छा हलवा बनेगा.
निशा: ज्योति जी, हो सकता है गाजर थोड़ी सी कम कुक हुई होंगी, अगली बार गाजर को दूध डालकर, नरम होने तक पकायें, और इसके दिये हुये अनुसार सारी चीजें डालें, हलवा बहुत अच्छा बनता है.
Gajar ka halwa bahut hi testy bana...so thnks
निशा: स्वेता जी, आप सही समझ रही हैं, बर्फी के लिये हलवा (मिश्रण) को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना होता है.
निशा: दीपिका जी, आप हलवे में मलाई डाल सकते हैं, लेकिन मावा से टेक्सचर और स्वाद दोंनो ही बदल जाते हैं.
निशा: नित्या जी, ये हलवा 1 किग्रा. गाजर के हलवा से बना है, 5 कि. गाजर के हलवा के लिये सारी चीजें 5 गुनी ले लीजिये.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं ये ढोकला बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: डौली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Nisha ji.
निशा: चांद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चांद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ghee ke jagah pr oil use kr skte hai ya nhi
Mava dalna must hai kya
निशा: जय जी, गाजर का हलवा हमने मावा से ही बनाया है, दूध जरा सा ले लिया जो पहले गाजर के साथ डाल दिया है, गाजर का हलवा सिर्फ दूध से भी बनाया जाता है, उसके लिये जितनी गाजर है उतना ही फुल क्रीम दूध चाहिये होता है. जब गाजर अच्छी तरह पक जाय तो घी डालकर भून लीजिये, प्लीज आप रेसिपी को पढ़ लीजिये और वीडियो भी देख लीजिये, आप गाजर का बहुत अच्छा हलवा बना लेंगे.
kya aadhe cup dudh me bhi halwa banbjata he?
निशा: मनीराम जी, इस हलवा में हमने गाजर के हलवा के लिये मावा यूज किया है, दूध तो सिर्फ गाजर को उबालने के लिये लिया है, धीमी गैस पर गाजर उबलने के लिये रख दिया जाय तो बिना दूध के भी बनाया जा सकता है.
निशा: नेहा जी, कढ़ाई में गाजर को कलछी से चलाकर देखें, नीचे पानी दिखाई देता है उसे पका कर सुखा दीजिये.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz mam mujhe egg curry bnana btaeye jitna jaldi ho plz mam
निशा: प्रियाजी, मैं सिर्फ वेज खाना ही बनाती हूँ.
निशा: प्रिया जी, आप बिलकुल सही कह रही हैं, लेकिन गाजर के जूस को खतम करना होता है, उसके लिये हलवा को खुले ही बनाना होगा, अगर आप गाजर का जूस निचोड़ कर खतम करना चाहें तो हलवा में गाजर का स्वाद और मिठास नहीं मिलेगी.
निशा: गुड़िया जी, कभी दूध फट जाता है लेकिन दूध के दाने हलवा दिखते हैं, हलवा ज्यादा सुन्दर लगता है, और स्वादिष्ट भी लगता है.
निशा: गुड़िया जी, बिना मिल्क गाजर का हलवा कद्दूकस की हुई गाजर को थोड़ा सा देशी घी डालकर हल्का नरम होने तक पका लीजिये, और चीनी ड्राई फ्रूट डालकर हलवा जैसी कनसिसटेन्सी आने तक पका लीजिये, टेस्ट दूध वाला तो नहीं आयेगा क्यों कि गाजर का हलवा दूध से ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MAINE SOFT AATA GUND KAR TRY KIYA...
MAINE AATA GUND KR USE 1/2 GHANTE KE LI KAPDE SE DHAK KAR BHI RAKHA
KAHA GADBAD HOTI H...40 SAAL KI HUN.. MERI BETI MUJHSE ACCHI ROTI BANA LETI H...
निशा: अल्का जी, आटे थोड़ा 1-2 छोटी चम्मच तेल डालें, आटे को आधा घंटा रखें और मलमल कर नरम करें, गूथा हुआ आटा चिकना और नरम होना चाहिये, रोटी बनायें अपनी 1 ही रोटी पर कन्सन्ट्रेट करें, बेले, तवे पर सेक कर उतार कर गैस पर डायरेक्ट सेकें, मेरा वीडियो देख सकती है. आप अपनी बेटी को देख सकती हैं कि वह कहां आपसे अच्छा करती है,आप बहुत जल्दी अच्छी रोटी बना लेंगी, धन्यवाद.