छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)
छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये- मैदा - 500 ग्राम
- सूजी (रवा) - 100ग्राम(यदिआप चाहें)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कटोरी )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें.
गूथे हुये आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये,भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री छोले (chole) के लिये
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कटोरी या 150 ग्राम
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच से कम
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस सिम कर दीजिये, और 5 मिनिट तक पकने दीजियें. अब गैस बन्द कर दीजिये, और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दें. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- मथुरा के पेड़े - Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede
- पकोड़ा शिमला मिर्च तरी (Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe)
- अन्नकूट की सब्जी (Annakoot Recipe)
- सवां के चावल- व्रत के चावल) (Samvat Rice Vrat Rice Recipe)
- मीठे चावल (Sweet Rice Recipe)
- काले चने के छोले (Kala Chana Chole - Black Chickpeas Chole Recipe)
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (99 posted):
निशा: धन्यवाद निमी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिये.
Many of your recipies are similar to my mom's recipies and this is one more reason I liked your blog.
Varsha
just i wanted to know that...jaise ki aapne bataya bhature k liye 500gm maida lena hain ,ye kitne logo ke liye bataya hain aapne aggar mujhe 8 logo k liye bhature banane hain to main kitne loongi maida please .
bhature fry karte waqt fulne chahiye.
I had add all ur ingredients but but
that was not well cooked. So tell how
can I improve it. Muje bataiye ki me
kya add karu bhatura fulane ke liye.
If yes, then tell how much suji we
can add into bhatura.
can i use Eno or colddrink for bhature?
Nice recipe Thanks a lot.Happy diwali
Today when I was searching recipe for Karonde ka achar and I found on your site. Then this Chole-bhature recipe. You have given a nice recipe and looks good too. I want to try it however I had tried to use anardana in past in choley and we could feel that dana between the teeth though i used it in powder. How to avoid it. Whcih anardana do you suggest to use.
Thanks,
Alpana
निशा: स्वाति जी, भटूरे को सूखी मैदा लगाकर बेलिये, भटूरे की पूरी सादा पूरी से थोड़ा मोटा बेलिये, तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये.
निशा: रोशन, आप इस विधि से आटा लगाइये, भटुरे तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये. आपके भटूरे अवश्य अच्छे बनने चाहिये.
निशा; ज्योति,भटूरे के कड़े होने के कारण, आपकी गैस फ्लेम तो नहीं. अगर आटा अच्छी तरह सही गूथा गया है तब भटूरे कड़क होने ही नहीं चाहिये.
निशा; हम जल्दी ही इस रैसिपीको लिख देंगे.
Can we make bhature usin7g wheat flour?
maine aapki bhahut receipe padi hai sabhi aachi lagi,mein ye pochana chahti hou ki chole me kya aamchur anardana ki jagah dal sakte hai.aur aap soyabin se releated recipe batai. aur farment kya hota hai ye mujhe nahi pata to kripya ye batai. all over the good aur aap isko tv per dekhai.
thanks you.
निशा: मोनिका, आप अमचूर डाल सकती हैं, फरमैन्टेशन में अच्चे वैक्टीरिया फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन इत्यादि को ब्रेक करके सरल जल्दी पचने वाले पदार्थों में बदल देते हैं. इससे खाने का टैक्सचर और स्वाद बदल जाता हैं, और फरमैन्ट होने के बाद खाने की पोषक वैल्यू भी बड़ जाती हैं(इडली, दोसा, ढोकला बनाने केलिये और बेकिंग में फरमैन्टेशन बहुत ही महत्व है.
apne mera jawab diya iskeliya mein apka dhanayavad karti hou. mein ye pouchana chati hou ki amchour kab dale chole me.farmentation ke liya kya karna hota ye batai. aap bhut hi acchi.
thankyou, very much.
निशा: सुनीता, दही बहुत ज्यादा खट्टा न हो, भटूरे के आटे को 2 घंटे के लिये रख दीजिये काफी है. मैदा में उबले हुये आलू डाल कर भटूरे बनाये जाते हैं, बनाकर देखिये, इन भटूरे में तेल कुछ अधिक भर जाता है.
निशा; आप सैन्डविच, पोहा, अंकुरित चने और दाल बनाइये, पराठे तो हैं ही अच्छे, जो लन्च में ले जाइये और नाश्ता भी कीजिये.
chole bhature bahut testy bane ..thanks.
i love chole bhature.
निशा: तनू, अगर आटे में दही इत्यादि सब पर्याप्त मात्रा में डाला गया तो वह फूलना ही चाहिये, और भटुरे फूलाने के लिये तेल को पर्यात गरम कीजिये.
निशा: सिमरन, आटे दी गई सारी चीजें डालकर अच्छा नरम गूथिये, भटूरे तलते समय गैस फ्लेम को कन्ट्रोल कीजिये. भटूरे का तेल अच्छा गरम होना चाहिये, भटूरे को करछी से दबाकर फुलाइये.
receipe told by you is good... but I am in London ....Here i didn't find baking powder anywhere....In this case please suggest me what can I add to Bhature to make them fine cooked....Please reply me as soon as possible bcus I want to try it as soon as possible.....
thanks.:)
THANX 4 DIS RECIPE...VERY TASTY...
chatpate chhole seekha dijiye. chana masala dalkar.
निशा: शालिनी, इन छोलों को चना मसाला डाल कर बना सकती हैं, लेकिन इनसे अनार दाना, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला मत डालिये.
निशा: संगीता, अवश्य डालिये.
निशा: विनय, आटे को बर्तन में रखिये और अच्छी तरह ढक कर गरम स्थान पर रख दीजिये.
आपका क्या कहना है?