बिना अंडे का केक – Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम मेवे का बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है. इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Read - Eggless Cake Recipe – Eggless Sponge Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Cake Recipe
- मैदा - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)- कन्डेंस्ड मिल्क - 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा (200 ग्राम)
- दूध - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
- किशमिश - 40- 50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Cake
मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये. मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये. मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये). दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये. मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो. 2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है. केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये. केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं

कमेंट (1070)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: प्रांजना जी, आप केक को कुकर में भी बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी, मिल्क की जगह वाटर यूज किया जा सकता है.
In hindi version it's showing 11/2cup of Maida and in English it's 2cups.. Which is correct
Maine cake bnaya Lekin cake bilkul bhi fluffy nhi hua n soft bhi nhi hua ...
निशा: सारिका जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा के काम न करने पर एसा हो सकता है, सारी चीजें नापकर लें और रेसिपी में दिये गये तरीके से केक बनायें, बहुत अच्छा केक बनेगा.
निशा: प्रज्ञा जी, केक अच्छी तरह फूला नहीं हैं, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर ने सही काम न किया हो या अच्छी तरह से सारी चीजों कि मिक्सिंग न हुई हो या सारी चीजें मिलाने के बाद ओवर मिक्स कर दिया जाय तो केक स्पंजी नहीं बनता.
निशा: सतवंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: रजनी जी, आटे का केक बना सकते हैं, लेकिन उसका स्वाद और टेक्स्चर अलग आयेगा.
निशा: विनीता जी, केक के मिश्रण में बेकिंग पाउडर ज्यादा हो जाय तो केक ज्यादा फूल कर बाद में दब जाता है, क्यों कि बेकिंग पाउडर के रियेक्सन से गैस बनती है इसी लिये केक फूलता है, केक में अधिक गैस बनने के कारण वह केक से बाहर निकल जाती है और केक दब जाता है. आप सारी चीजें नाप कर ले लीजिये और फिर से बनाइये, आप अवश्य ही अच्छा केक बना पायेंगी.
Agar temperature or time alag hoga to plz bta dijiye.
Plz jaldi reply kijiyega.thanx
निशा: विनिता जी, इसे आप इसी तापमान और समय पर माइक्रोवेव के कन्वेशन मोड पर भी बना सकती हैं.
निशा: महिमा जी मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है.
This is mehar mam maine 4 se 5 time cake bake karne ki koshish ki but mam har bar jis me cake banate containers ho ya koi bowl sab pighal (melt) jate hai specialy hm alag se bowl layi tab bhi wo pighal mam aap hme bata sakti hm kis cheez me cake bake kre or wo kaha milega plzz mam bata diye i m waiting mam plzzzzz
निशा:मेहर जी, केक को बेक करने के लिये मैटल के कन्टेनर, एल्यूमीनियम, स्टील या ब्लैक मैटल किसी के भी ले सकते हैं.