रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी - Aloo Gobi recipe Restaurant Style

रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी विशेष मौके पर बनाई जा सकती है. किसी पार्टी में बनाकर परोसी जा सकती है. मेहमानों के लिए बनाइये या फिर कभी कुछ अलग खाने का दिल करे तब बनाकर खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है.
Read - Aloo Gobi recipe Restaurant Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhaba Style Aloo Gobi
- गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
- आलू - 350 ग्राम
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 - 1.5 इंच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
विधि- How to make Dhaba Style Aloo Gobi recipe
गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को धो लीजिये, आलुओं को छील कर धो लीजिये और एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिए.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लीजिए, इसमें से थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए
कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालकर तल लीजिए. आलुओं के हल्के ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए अब इस तेल में गोभी डालकर तल लीजिए. गोभी के भी हल्का ब्राउन होने पर इसे भी निकाल लीजिए.

कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने के बाद कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लीजिए. इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने पर इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दिजिए और ढककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: यावी जी, गोभी आलू की रोजाना की सब्जी हम घर पर बिना तले ही बनाते हैं, ये सब्जी हम किसी पार्टी या स्पेशल गैस्ट के लिये बनाते हैं. सादा गोभी आलू की सब्जी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध उसे भी आप देख सकते हैं.
निशा: सिया जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर तूअर दाल जिसे अरहर की दाल भी कहते हैं रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं आप बहुत अच्छी दाल बनायेंगे.
निशा: आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere rashke kamar tune aloo gobi esi banwai maza aa gya
निशा: शोएब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, आलू पूरी को बटाटा पूरी कहते हैं, ये मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, आप इन्हैं देख सकती हैं. आप को जिस भी रेसिपी को बनाने में दिक्कत आ रही है यदि आप उस रेसिपी में जाकर कमेंट करेंगी तो इससे मुझे आपको सही परामर्श देने की कोशिश करूंगी.
निशा: जानकर बेहद प्रसन्नता हुई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफिया जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विश्वा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam plz bhindi ki sabji restaurant style me bataiye na main bahut try karti hu par mujhse waisa swaad nai aa paata.
& mam thanks for all recipes main ask ki bahut sari recepie banati hu aur meri bahut tarif hoti hai.... :)
निशा: मेघा जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे. हमारी रेसिपीज़ पसंद करने और अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, आप इसे बिना कसूरी मेथी के भी बना सकते हैं.
निशा: अनम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, सब्जी बनाने का तरीका तो ये ही है, लेकिन इतनी सब्जी के लिये बर्तन बहुत बड़े बड़े चाहिये होंगे.
Regard
Sachin Kumar from G.z.b
निशा: सचिन जी, हां आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
I tried this recipe n its so tasty. Thanku for sharing it.
निशा: दीपा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, धन्यवाद.
निशा: ओमकार जी, आप टमाटर और क्रीम का इस्तेमाल करके ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: आशू जी, धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: हिमानी जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: यासिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आपके ढेर सारे प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फैजल जी, आप रैसिपी को पढ़ें और इसका विडियो भी देखें आप अच्छी सब्जी बना सकेंगे.
निशा: रूपेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.