रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी - Aloo Gobi recipe Restaurant Style

रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी विशेष मौके पर बनाई जा सकती है. किसी पार्टी में बनाकर परोसी जा सकती है. मेहमानों के लिए बनाइये या फिर कभी कुछ अलग खाने का दिल करे तब बनाकर खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है.
Read - Aloo Gobi recipe Restaurant Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhaba Style Aloo Gobi
- गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
- आलू - 350 ग्राम
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 - 1.5 इंच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
विधि- How to make Dhaba Style Aloo Gobi recipe
गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को धो लीजिये, आलुओं को छील कर धो लीजिये और एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिए.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लीजिए, इसमें से थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए
कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालकर तल लीजिए. आलुओं के हल्के ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए अब इस तेल में गोभी डालकर तल लीजिए. गोभी के भी हल्का ब्राउन होने पर इसे भी निकाल लीजिए.

कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने के बाद कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लीजिए. इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने पर इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दिजिए और ढककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maza aa gaya superb
निशा: विराट जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Its different maja aa gaya khane me aur khilane me....
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सना जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: नाज़नीन जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: महिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इंद्राणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: आप इसमें ग्रेवी के लिए टमाटर, क्रीम इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: आंचल जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार प्याज का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Wow! Nice recipe mane tryj ki i like it nishamadhulika ji
Very nice recipe...thanx
Agar pyaz dal na hoto wo b dal sakte h hai mam.
निशा: जया जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Nisha ji is recipe me aap ne onion nhi dala hai,Agar hum dalna chahe to kya dal sakte hai?pls help me..
Thanku nisha ji ye recipe ka liye
Thanku nisha ji
Mam Maine ye sabji banayi bahut tasty bank thi ,.
Thanks
Mam Plz cnfrm kijiye allo gobhi me paani b daalte h pina paani k nhi bna skte hm sbji.
निशा:निशु, बिना पानी डाले भी सब्जी बना सकते है.
First time I tried making sabji and started with this sabji as you described. It was so yummy and I got priased from my family...Thanks for this wonderful recipe.
निशा: बधाई अनिल जी
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: pradyumna जी, बहुत बहुत धन्यवाद.