रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी - Aloo Gobi recipe Restaurant Style

रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी विशेष मौके पर बनाई जा सकती है. किसी पार्टी में बनाकर परोसी जा सकती है. मेहमानों के लिए बनाइये या फिर कभी कुछ अलग खाने का दिल करे तब बनाकर खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है.
Read - Aloo Gobi recipe Restaurant Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhaba Style Aloo Gobi
- गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
- आलू - 350 ग्राम
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 - 1.5 इंच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
विधि- How to make Dhaba Style Aloo Gobi recipe
गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को धो लीजिये, आलुओं को छील कर धो लीजिये और एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिए.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लीजिए, इसमें से थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए
कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालकर तल लीजिए. आलुओं के हल्के ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए अब इस तेल में गोभी डालकर तल लीजिए. गोभी के भी हल्का ब्राउन होने पर इसे भी निकाल लीजिए.

कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने के बाद कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लीजिए. इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने पर इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दिजिए और ढककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुजाता जी, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बेटी ने सब्जी खाना शुरू कर दिया, बच्चों को भिन्डी बहुत पसन्द आती है, उसे भिन्डी बना कर दीजिये, बेटी को मेरा बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरूशरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; प्रिया जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, गोभी आलू बहुत अच्छे पक कर तैयार हो जाते हैं, इन्हैं उबाल कर तलने की आवश्यकता नहीं है.
is diwali mey maine apki receipe ki madat se kheer banayi, wo sabhi ko pasand aai.sabne meri kheer ku tarif ki.
Kya aap mjhe milk powder se kheer bnana bata skti h?
निशा: अफरीन जी, खीर ताजा दूध से बहुत अच्छी बनती है, लेकिन अगर ताजा दूध नहीं मिल पा रहा है तो खीर मिल्क पाउडर से बनाई जा सकती है, मैं उसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suvidha hot h thanks mam
Thanks----
निशा: रवनीत जी, आलू गोभी बना रहें हैं उसमें थोड़ा पानी डाला जा सकता है और सब्जी को धीमी आग पर पकने दीजिये, सब्जी को 4-5 मिनिट में चलाना और चैक करना आवश्यक है, अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिक्षित जी, आलू मटर की सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आलू मटर सब्जी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
alu ghobi recipe chan aha.
निशा: प्रीती जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोजी जी, वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल दिया है, उसमें बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझायें हैं, उसे आप पढ़ लीजिये, उसमें अच्छी जानकारी दी गई हैं, इससे बड़े बच्चों के लिये मुझे और आर्टीकल लिखना है, धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki recipe bohot easy or tasy hai....
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.