रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी - Aloo Gobi recipe Restaurant Style

रेस्टोरेंट स्टाइल आलू गोभी विशेष मौके पर बनाई जा सकती है. किसी पार्टी में बनाकर परोसी जा सकती है. मेहमानों के लिए बनाइये या फिर कभी कुछ अलग खाने का दिल करे तब बनाकर खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है.
Read - Aloo Gobi recipe Restaurant Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhaba Style Aloo Gobi
- गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
- आलू - 350 ग्राम
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - 1 - 1.5 इंच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
विधि- How to make Dhaba Style Aloo Gobi recipe
गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को धो लीजिये, आलुओं को छील कर धो लीजिये और एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लीजिए.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लीजिए, इसमें से थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए
कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालकर तल लीजिए. आलुओं के हल्के ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए अब इस तेल में गोभी डालकर तल लीजिए. गोभी के भी हल्का ब्राउन होने पर इसे भी निकाल लीजिए.

कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये, तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भूनने के बाद कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लीजिए. इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने पर इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दिजिए और ढककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (145)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mujhey non-veg bahut pasand hai.kya aap chicken curry jo thorda tikka walla ho .aap ka ye daba walla allo gobi style really very yammy.
Thanks
निशा: नरेन मैं सिर्फ वेज खाना ही बनाती हूँ.
mene cake banya tha ,, cooker Main ,.. bt jayeda Spanz wala Nahi Bana
Bt tast aachaa tha thank you so much .. for cake ...
,, or paste jyeda ho gaya tha ,, isliye ,,aap ye batoo ki main bane paste main kya cheez add karu jo cake spanz wala bane ..
निशा: निशा जी, केक बैटर अगर गाढ़ा बने तब केक कम फूलने के कारण कम स्पंज होता है, या बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा कम मात्रा में डाला जाय तो भी केक कम फूलता है, प्लीज सारी चीजें नापकर लीजिये और बैटर पहले की अपेक्षा थोड़ा पतला रखिये, बहुत अच्छा केक बनेगा. केक बैटर गाढ़ा होने पर उसमें थोड़ा दूध डाला जा सकता है. केक बैटर को अधिक देर तक रखने के बाद केक बेक करेंगे तो भी केक पूरी तरह से स्पंज नहीं होगा.
निशा: ममता जी हां अवश्य बना सकती है, बिना अदरक के भी सब्जी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: सुपेर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डेसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रनविजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aaapki sari reciepy achi h...easy h....jab mummy nhi hoti h ghr me to....to aapki reciepy mujhe bht help karti h...maine bht taarif batori....thanks a lot..
निशा: करिश्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz koi jhat-pat taiyaar hone vali spici ur heldi recipe hme btaaye ur plz hme mail kre, hmara mail id hai ....( [email protected])....thank you.
निशा: राकेश जी, गाजर और गोभी का नमकीन और मीठा अचार दोंनो ही वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गाजर गोभी का अचार लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
20 logo ke liye kirna quantity alloo aur gobhi chahiye. Ghar pe get together hai. Please help.
निशा: शिप्रिका जी, 2.5 किग्रा गोभी और 2 किग्रा आलू ले लिये जा सकते हैं.
निशा: डा. निरजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर सब्जी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हरेश जी, मैं कोशिश करती हैं.
निशा: इंदू जी, मेकरोनी राइस पुलाव अभी ही हमने वेबसाइट पर डाला है, उसे आप देख सकती हैं, मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for that from bottom of my hrt.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anwar I bhokal.
निशा: अनवर जी, सब्जी बनाने में 40-45 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रफील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhot achi sabji bni h