पालक का सूप – Spinach Soup Recipe

📅 20 दिसंबर 2010 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 96 कमेंट ★ 3.3 (9152)

सर्दियों में खाने से पहले गरमागरम सूप पीने में बहुत अच्छे लगते हैं. स्वादिष्ट, पौष्टिक और आइरन को प्रचुरता में समेटे पालक के सूप का क्या कहना. तो आइये आज शाम को खाने से पहले पालक का सूप (Palak ka Soup) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Soup

  • पालक - 250 ग्राम (एक छोटा बन्च)
  • टमाटर - 2 (मध्यम आकार के)
  • अदरक -1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • सादा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - एक चथाई छोटी चम्मच 
  • नीबू - 1/2
  • मक्खन -1-2 टेबल स्पून
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

विधि - How to make Palak ka Soup

पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.

पालक को काटकार एक बर्तन में रख लीजिए. इसके बाद, टमाटर, अदरक के भी 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इन्हें भी उसी पालक वाले बर्तन में डाल दीजिए. साथ ही 1 कप पानी भी डाल दीजिए और इन्हें उबाल आने के बाद 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और पालक को ठंडा होने दीजिए. 

पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.

पिसे हुये मिश्रण में 3 कप मिलाइये और छान लीजिये. छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये. इसमें सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट और पका लीजिये.

पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये. सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये

सुझाव

आप मक्खन ना डालना चाहे, तो मत डालें. 

Spinach Soup Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9152 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (96)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha Maheshwari
I have been a regular reader of the site, though this is the first recipe i tried and I must say, the result was amazing! i shared it with my sister and kept a mug full of soup for my hubby, so he can have it too when he comes back from work!
The website is simple, all recipes are in detail and complete! Amazing idea and a very good effort! Keep sharing!!!
RUCHI
hi nisha ji
thanx fr ur all recipee
plz. send me the recipee of soyabin chaap