पालक का सूप – Spinach Soup Recipe

📅 20 दिसंबर 2010 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 96 कमेंट ★ 3.3 (9152)

सर्दियों में खाने से पहले गरमागरम सूप पीने में बहुत अच्छे लगते हैं. स्वादिष्ट, पौष्टिक और आइरन को प्रचुरता में समेटे पालक के सूप का क्या कहना. तो आइये आज शाम को खाने से पहले पालक का सूप (Palak ka Soup) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Soup

  • पालक - 250 ग्राम (एक छोटा बन्च)
  • टमाटर - 2 (मध्यम आकार के)
  • अदरक -1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • सादा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - एक चथाई छोटी चम्मच 
  • नीबू - 1/2
  • मक्खन -1-2 टेबल स्पून
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

विधि - How to make Palak ka Soup

पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.

पालक को काटकार एक बर्तन में रख लीजिए. इसके बाद, टमाटर, अदरक के भी 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इन्हें भी उसी पालक वाले बर्तन में डाल दीजिए. साथ ही 1 कप पानी भी डाल दीजिए और इन्हें उबाल आने के बाद 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और पालक को ठंडा होने दीजिए. 

पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.

पिसे हुये मिश्रण में 3 कप मिलाइये और छान लीजिये. छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये. इसमें सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट और पका लीजिये.

पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये. सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये

सुझाव

आप मक्खन ना डालना चाहे, तो मत डालें. 

Spinach Soup Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9152 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (96)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Fahad Ahmad
Mam mujhe aapki recipy bahut pasand sabse alag tareeke aur aasani se samajh aati
NishaMadhulika
thanks you Fahad Ahmad
Deepika Kansal
Hello Nisha ji ,palak soup mei milk add kar sakte hai aur cream na daale calories ki wajah se toh milk se taste ho jayega ya cream hi jarrori taste ke liye.
NishaMadhulika
Deepika Kansal , aap cream ko skip bhi kar skte hai
Nikky
Thanks maam for nice recepie
NishaMadhulika
Nikky जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Rimpi
Thankyou mam. Its really nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rimpi
Rasna kalsi
Nisha ji,
Aap mere sankat moochan hoo. I don't know cooking,with you and your recipes around I am able to make nice recipes. With no one senior at home to tell,your site always come to my rescue....luv u and ur recipes....gbu and ur wonderful site...

निशा: रसना जी, आपके इन प्रशंसा से भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
nitoo
gajar or palak sup kease banta hai
निशा: नीतू जी, पालक का सूप आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं, मैं गाजर का सूप बनाने की कोशिश करूंगी.
Bhagyashri
Thnx for recipe

निशा: भाग्यश्री जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
swati kannaujiya
Nice recipes mgr kbhi reply to do

निशा: स्वाति जी, बहुत सारे कमेन्ट्स में से कभी कुछ कमेन्ट्स छूट जाते है. इस बात का मुझे खेद है कि आपको उत्तर नही दे पाई. बहुत बहुत धन्यवाद.
Puja singh
Palak soup m butter dalna jaruri h

निशा: पूजा जी, आप बटर नही डालना चाहते, तो मत डालिए.
rajesh
thenx aap ki wajah se me apni biwi ko achi resipi banata hu

निशा: राजेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
atti pal
Hi nishaji apki soop ki recipee bahut pas and AAU thanks

निशा: अट्टी जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
poonam Mundada
Nice recipe

निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
nisha mahato
Main yea recipee try karuungi thanku.

निशा: निशा जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
mukku saxena
Hello mam .
Sabji kishme fry kare makhan ki jagah

निशा: मुक्कू जी, सब्जियां तो फ्राय की ही नहीं गई. मक्खन ऊपर से डाला गया है. आप चाहे तो, बिना इसके भी बना सकते हैं.
manju
Hello nishaji i like your recipee &thank u.

निशा: मंजू जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
Madhu
Nishaji agar ham makkhan na add kare to test achha nahibayega kya

निशा: मधु जी, आप बिना मक्खन के भी इसे बना सकती हैं.
Malti
Hi good evening Nisha ji
Palak ka soop banane ki vidhi bahut pasand aayi or aapki sari recipe very good hei

निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati
thanks nisha ji

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि नंद्राळे
निशाजी -सूप मे मक्खन की जगह तेल चलेगा क्या?
निशा: रवि जी, सूप में मक्खन ही अच्छा लगता है.
deepchandrika
Hi nisha ji. Nice and healthy recipe. Will try for my 2 yrs son.

निशा: दीपचंद्रिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shweta singh
Palak ke poshak tatv tmatar ke Karan nast Ho jate h. Kya sirf palak soup Jo healthy Ho nhi bnaya ja skta hai.

निशा: श्वेता जी, एसा नहीं है कि टमाटर डालने से पालक के पोषक तत्व खतम हो जाते हैं, लेकिन अगर आप पालक में टमाटर न डालना चाहें तो नहीं डालें.
atul vishwakarma
App ki Recipe Bahut Acchi hai
Thanks & Regards
Atul Vishwakarma

निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
hi mam please upload the manchow soup receipe.

निशा: मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Rashi
Nisha Ji I m a regular reader of ur rrceipies and I have tried many dishes like kaju korma ,palaksoup etc.ur rrceipies are very simple keep on posting other rrceipies also

निशा: राशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aliya
Ye soup ke kya kya fayde haii isse hme kya laabh hoga
Rajesh kumar Choudhary
Nice Recipes

निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mamta
क्या आप काले चने का सूप बनाने की विधी बता सकती हैं?
निशा: ममता जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
neha
What benifit of mix tomato in spinch Soup
निशा: नेहा जी, टमाटर से सूप का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
dr bhupinder singh
thanks nisha ji very good recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
maya bairagi
Hi nisha ji
nice mem
mem pakl ka jus kese bnayge uski vidhi btayi ye na plizzzzzzzz mem