पालक का सूप – Spinach Soup Recipe

सर्दियों में खाने से पहले गरमागरम सूप पीने में बहुत अच्छे लगते हैं. स्वादिष्ट, पौष्टिक और आइरन को प्रचुरता में समेटे पालक के सूप का क्या कहना. तो आइये आज शाम को खाने से पहले पालक का सूप (Palak ka Soup) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Soup
- पालक - 250 ग्राम (एक छोटा बन्च)
- टमाटर - 2 (मध्यम आकार के)
- अदरक -1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- सादा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1/2
- मक्खन -1-2 टेबल स्पून
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Palak ka Soup
पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.
पालक को काटकार एक बर्तन में रख लीजिए. इसके बाद, टमाटर, अदरक के भी 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इन्हें भी उसी पालक वाले बर्तन में डाल दीजिए. साथ ही 1 कप पानी भी डाल दीजिए और इन्हें उबाल आने के बाद 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और पालक को ठंडा होने दीजिए.
पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
पिसे हुये मिश्रण में 3 कप मिलाइये और छान लीजिये. छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये. इसमें सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट और पका लीजिये.
पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये. सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.
गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये
सुझाव
आप मक्खन ना डालना चाहे, तो मत डालें.
Spinach Soup Recipe video
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aapki site is really good. I really like your style of speaking, it gives a motherly touch. i am going to try palk ka soup for my kids. mujhe aap gaja ki kanji banane ka proper tarika please batdijiye
निशा: गाजर की कांजी बनाना वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: राधिका, मूंग दाल का हलवा वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: धनेश, अभी मेरी कोई बुक नहीं है.
निशा: निशाद, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूप ताजा ताजा ही ज्यादा अच्छा लगता है, अगर आप रखना चाहें तो फ्रीज में रखकर सुबह से रखकर शाम को भी पी सकते हैं.
thanx nishajiiiiiiiiiiiiiiiiii
निशा: रितु, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मोनिका, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद, बहुत जल्दी इसे बनाने की कोशिश करूंगी
This is the first time I visited your Site. And I liked the way you present everything.
Its simple, neat and properly explained boh in Hindi and English.
God Bless
Dharmavrath
This is the first time I visited your Site. And I liked the way you present everything.
Its simple, neat and properly explained boh in Hindi and English.
God Bless
Dharmavrath
निशा: रिसा, नमक 3 प्रकार के होते हैं, काला नमक,जो हम चाट और कुछ चीजों में प्रयोग में लाते हैं, लाहोरी (सैदा ) नमक जो व्रत में खाया जाता है, सादा नमक जो हम रोजाना सब्जी में प्रयोग में लाते हैं,काला नमक किराना स्टोर पर मिल जाता है, आप लाकर उसे प्रयोग में लाइये, इसका स्वाद अच्छा और अलग होता है.
निशा: पिंकी आप कच्चे पपीते से क्या बनाना चाहती हो?
nisha ji
muje apki sari recipis achi lagi he..........thanx
muje pasta ki sabse simple recipe btaiye
Thks.
निशा: खुशबू ये सारे सूप आप पेय कालम में देख सकती हैं.
plz btaiye kya sirka kai tarah ka hota hai
kaun sa sirka market se le sauce aur noodles bnane ke liye
plz. ans.
निशा: रुचि, सामान्यत: व्हाइट विनेगर और सोयासास ही प्रयोग में लाये जाते हैं.