पालक का सूप – Spinach Soup Recipe

सर्दियों में खाने से पहले गरमागरम सूप पीने में बहुत अच्छे लगते हैं. स्वादिष्ट, पौष्टिक और आइरन को प्रचुरता में समेटे पालक के सूप का क्या कहना. तो आइये आज शाम को खाने से पहले पालक का सूप (Palak ka Soup) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Soup
- पालक - 250 ग्राम (एक छोटा बन्च)
- टमाटर - 2 (मध्यम आकार के)
- अदरक -1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- सादा नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - एक चथाई छोटी चम्मच
- नीबू - 1/2
- मक्खन -1-2 टेबल स्पून
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Palak ka Soup
पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को 2 बारी पानी में डुबो डुबो कर अच्छी तरह धो लीजिये. टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.
पालक को काटकार एक बर्तन में रख लीजिए. इसके बाद, टमाटर, अदरक के भी 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. इन्हें भी उसी पालक वाले बर्तन में डाल दीजिए. साथ ही 1 कप पानी भी डाल दीजिए और इन्हें उबाल आने के बाद 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और पालक को ठंडा होने दीजिए.
पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद, मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
पिसे हुये मिश्रण में 3 कप मिलाइये और छान लीजिये. छाने गये सूप को फिर से आग पर रखिये. इसमें सादा नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिये, सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट और पका लीजिये.
पालक का सूप बन गया है, आग बन्द कर दीजिये. सूप में मक्खन डालिये और मिलाइये, नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.
गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमागरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसिये
सुझाव
आप मक्खन ना डालना चाहे, तो मत डालें.
Spinach Soup Recipe video
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनील जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मै इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
To kya hum isme tamater nahi dale to kesa lagega.
Plz.. reply fast mam
निशा: गीतांजली जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnx nisha ji mujhe palak shup bnana sikhna tha jo yaha se sikhne ko mila thnx a lot for this
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you :)
apki har recepie bst hoti h or easy b ghr me easily prepare ho jati h..mein to sch me bht fan ho gyi hun apki..mein koi na koi recepie try krti rhti.hun or har recepie bst hoti h...thnku di is bst site k.liye...mein meri or frnds ko b yhi sugest krti hun...meri.mumy ko anemia h to palak soup bst h unke liye or apki recepie k acc easy b h bnana thanx alot di....gd bless u...n hope apki site bhtttt use ho bht profit ho apko.
निशा: मालविका जी, आप अपनी मम्मी को चुकन्दर का सूप भी दे सकती हैं, ये एनीमिया में बहुत फायदेमन्द होता है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी, इसमें से मक्खन और क्रीम हटा दीजिये, ये सूप आप वेट लौस करने के लिये ले सकते हैं.
निशा: स्नेहा जी, इसमें से मक्खन और क्रीम हटा दीजिये, ये सूप आप वेट लौस करने के लिये ले सकते हैं.
निशा: मंजू जी, वेबसाइट पर बेबी के लिये बहुत सारे खाने है, सर्च बटन नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Aapake sari recepies easy aur tasty hai ,
hame different soups ke types bataye
निशा: अरुना जी, वेबसाइट पर कई तरह के सूप की रेसिपी उपलब्ध है, मैं और भी सूप बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विमला जी, वेबसाइट पर टमाटो सूप की रेसिपी उपलब्ध है, ये सूप बच्चों को पसन्द आता है, सर्च बटन पर टमाटो सूप लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विमला जी, और अच्छे सूप बनाने के लिये आप उसमें क्रीम अपने मन पसन्द मसाले डाल सकती हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी मैं अवश्य कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीती, मैं सभी को रिप्लाई की कोशिश करती हूं, लेकिन कभी कुछ कमेन्ट रह जाते हैं, धन्यवाद.
निशा: प्रीती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, कैलरीज के लिये तो हम इतना ही कहेंगे कि तली चीजें और मिठाइयों में कैलरीज अधिक होती हैं.
निशा: कल्पना, ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर लीजिये, और इन तले हुये टुकड़ों को सूप में डाल कर सर्व कीजिए,
निशा: तेजस्वनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया, नमक सूखी सब्जी में अधिक हो गया हो तो तो 1-2 टमाटर बारीक काट लें, कढ़ाई में तेल डालकर तड़के का थोड़ा मसाला भूने, टमाटर डालकर मैस होने तक पकायें थोड़ा सा पानी डाल कर उबाल आने के बाद सब्जी में मिला दीजिये. सब्जी पतली हो तो भी इसी तरह किया जा सकता है, थोड़ा बेसन भून कर सब्जी में मिलाया जा सकता है. मिर्च अधिक होने पर सब्जी में थोड़ा घी डालदें मिर्च सब्जी कम तीखी हो जाती है.