मूंगफली की चिक्की - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe - Peanut Brittle

सर्दियों का मौसम है, अनेक तरह की चिक्की बाजार में उपलब्ध हैं. जैसे तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि. चिक्की खाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.
इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें, तो आइये आज हम मूंगफली की चिक्की बनाते हैं.
Read - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Chikki
- मूंगफली के दाने --- 250 ग्राम
- गुड़ या चीनी--- 250 ग्राम
- घी --- 1 .5 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Groundnut Chikki
मूंगफली के दाने अगर आप बाजार से भुने हुये लाये हों, तो उनका छिलका उतार लीजिये, अगर आप मूंगफली के दानों को घर में भूनना चाहती है, तो मूंगफली के दानों में एक छोटी चम्मच पानी डालकर मिलाये और 2-3 मिनिट बाद माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये भून लें. देख लें कि मूगफली के दाने भून गये हैं, अगर नहीं तो और 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करें. ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, कलछी से गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये, 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये. एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये. कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये. चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
मूंगफली की चिक्की तैयार है. चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुष्मिता जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene gud ki patti bnayi phle naram thi bani ni tar khich rahe the usk bad mene dubara garam kiya to pathar ho gyi ab kya kru me usko thik krne k liye
निशा: नीलम जी, अभी इसे खतम करा दीजिये, अगली बार आप इसे अवश्य सही बना लेंगे, और आप परेशान न हों एसा किसी से भी हो जाता है.
निशा: राजवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aaj mungfali ki chali try kri pr shi nhi bani mere se qki meri shakr ki chasni kadk ho gai....to kese try kru phir se
निशा:शिवानी जी, आप इस रेसिपी का वीडियो मेरे चैनल पर देंखें, और ट्राई करें, आप इसे अवश्य अच्छा बना लेंगे.
निशा: अदनान जी, चिक्की है थोड़ी सख्त तो होती है, इसे बनाते समय 1-2 चम्मच घी डालें तब थोड़ी सोफ्ट चिक्की बनकर तैयार होती है.
निशा: रोहित जी, इसे एअर टाइट कन्टेनर में 1 से 2 महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है. आप इसे कुछ देर खुला छोड़ दीजिए, नमी पाकर ये सॉफ्ट हो जाएंगी.
निशा: मीना जी, गुड़ की चिक्की हल्की नरम ही बनती है, चीनी की चिक्की कुरकुरी बनती है. गुड़ अगर ज्यादा पका लिया जाए, तो यह दांतों में चिपकने लगती है.
निशा: मीना जी, गुड़ को ज्यादा पका लिया जाए तो चिक्की दांतों में चिपकने वाली बनती है.
निशा: परमजीत जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कामदेव जी, गुड़ ज़्यादा देर तक पक जाए, तो चिक्की चिपकने वाली बनती हैं.
निशा: साक्षी जी, धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, जानकारी के लिए धन्यवाद.
निशा: मुहम्मद जी, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, चाशनी को अधिक देर तक ज्यादा पका लिया जाय तब एसा हो सकता है.
निशा: राम जी, आप घर में 1/2 कि.ग्रा. मूंगफली दाने से चिक्की बना लीजिये, घर में बर्तन इतने ही बड़े होते हैं.
Ur recipes are wonderful.i love it.
Pls tell me peanut chikki ke liye alag gud aata hai kya.
निशा: नूपुत जी, धन्यवाद. चिक्की के लिए साधारण गुड़ का ही इस्तेमाल किया जाता है.
निशा: नैना जी, गुड़ या चीनी को मेल्ट होने के बाद उसे थोड़ा ज्यादा देर तक पका लिया जाय तब चिक्की सख्त हो सकती है.
निशा: आकाश जी, वीडियो देखिये और चिक्की बनाइये, अगर कोई दिक्कत आ रही हो तो सवाल लिखें, हम उसको अवश्य सोल्व करेंगे.
निशा: अमित जी, हां आप गुड़ से भी बना सकते हैं.
मेरा प्रश्न है की गजक सॉफ्ट नही बनती बाज़ार की गजक सॉफ्ट आती है कोई सुझाव दो
निशा: लोकेश जी, गुड या चीनी जिससे आप गजक बना रहे हैं चाशनी को हल्का सा कम पकायें तो चिक्की सोफ्ट और हल्का अधिक पक जाने पर चिक्की हार्ड हो सकती है.
निशा: रोशनी जी, आप पीनट चिक्की खा सकती है लेकिन थोड़ी थोड़ी मात्रा में खायें,एक दिन में 50 ग्राम, क्यों कि ये पचने में थोड़ी भारी होती है.
निशा: रूबी जी, गुड़ या चीनी ज्यादा पकने से एसा हो सकता है.
निशा: श्रीजी आप मुझे मेरे मेल पर रेसिपी भेज सकते हैं.