मूंगफली की चिक्की - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe - Peanut Brittle

सर्दियों का मौसम है, अनेक तरह की चिक्की बाजार में उपलब्ध हैं. जैसे तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि. चिक्की खाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.
इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें, तो आइये आज हम मूंगफली की चिक्की बनाते हैं.
Read - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Chikki
- मूंगफली के दाने --- 250 ग्राम
- गुड़ या चीनी--- 250 ग्राम
- घी --- 1 .5 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Groundnut Chikki
मूंगफली के दाने अगर आप बाजार से भुने हुये लाये हों, तो उनका छिलका उतार लीजिये, अगर आप मूंगफली के दानों को घर में भूनना चाहती है, तो मूंगफली के दानों में एक छोटी चम्मच पानी डालकर मिलाये और 2-3 मिनिट बाद माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये भून लें. देख लें कि मूगफली के दाने भून गये हैं, अगर नहीं तो और 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करें. ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, कलछी से गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये, 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये. एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये. कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये. चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
मूंगफली की चिक्की तैयार है. चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
1. Chiki daant k kyu cheepkati h? Kaha kami rah gayi?
2. Ek bar ache se set hone k baad vo dobara chipi chipi ho gayi h..kya karan h??
निशा: सुमन जी, गुड़ को अधिक देर तक पका लिया जाय, तो चिक्की चिपकने वाली बनती है. चिक्की हवा के कोन्टेक्ट में आने से चिपकनी हो जाती है, आप इसे यदि एयर टाइट कन्टेनर में रखेंगे चिक्की कुरकुरी अच्छी रहेगी.
उनके लिए बताना चाहूंगी की आप रेगुलर गुड़ की जगह चिकि गुड़ इस्तेमाल करोगे तो चिकि पक्का कुरकुरी होगी।
So try once in chiki gud....
thank you
i have tried most of uer recepies and they turned well too
agar chikki banate waqt ghee dalna bhul jaye to kya karu?
निशा: मौबारक जी, कोई बात नहीं, चिक्की अच्छी बनेगी.
PLEASE GUID ME ABOUT CHIKKI HOW TO PACKING FOR DURATION
निशा: सीमा जी, आप इसे फ्रिज में रख कर उपयोग कीजिए.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशू जी, चाशनी चाशनी थोड़ी कम पकी होने पर एसा हो सकता है.
निशा: आकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, पहली बार बनाये तो एसा हो जाता है प्लीज आप रेसिपी को एक बार और पढ़ लीजिए ओर इसका वीडियो भी देख लीजिये, और आप फिर से ट्राई कीजिये, बहुत अच्छी चिक्की बनेगी.
aapne bataya ki moongfali k chhilke nikalne k liye kadahi me thoda namak dalkar fir moogfali dale
lekin yadi brat k liye banana h to chhilke kaise nikale please koi easy tips bataye
निशा: मोनिका जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर माइक्रोवेव में मूंगफली भूनने का तरीका दिया है, उसे देख सकते हैं, और कढ़ाई में मूंगफली के दाने डालें और मीडियम - धीमी आग पर लगातार चलाते हुये क्रिस्पी होने तक भूनें, ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
निशा: अनू जी, प्लेट को गैस पर हल्का सा गरम कर लीजिए चिक्की निकल जाएगी.
निशा: जिनेन्द्र जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर मूंगफली की चिक्की की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज आप रेसिपी देख लीजिये, और बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छी रेसिपी बना सकेंगी.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात जी, चीनी बनी मुंगफली चिक्की कुरकुरी होती है, लेकिन गुड़ से बनी चिक्की सोफ्ट होती है.
निशा: देव जी, कढ़ाई में दोंनों चीजें एक साथ डालकर जमने वाली कनसिसटेन्सी वाली चाशनी बना लीजिये.
निशा: रश्मि जी, गुड़ की चिक्की हल्की नरम ही बनती है, और चीनी से बनी चिक्की सख्त होती है.
निशा: अशोक जी, 250 ग्राम गुड़ का उपयोग किया गया है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दुर्गा जी, आपको भी क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, चीनी को कैरमलाइज करके चिक्की बनाई जाती है वह ट्रान्सपेरेन्ट होती है.
निशा: प्रिया जी, गुड़ के पूरी तरह पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, गुड़ की चिक्की हल्की नरम ही बनती है, कुरकुरी चिक्की बनाने के लिये चीनी की चिक्की बना लीजिये.
**verry nice**
* * *
* sweet *
* *
* *
*
chikk cutting machine hai kya jo large contity me cut kar sake hand operated pl address dijiye
निशा: विनोद जी, मुझे खेद है, मैं इस बारे में किसी को नहीं जानती.
peanut roast karne ka koi aur tarika nahi hai kya