मूंगफली की चिक्की - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe - Peanut Brittle

सर्दियों का मौसम है, अनेक तरह की चिक्की बाजार में उपलब्ध हैं. जैसे तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि. चिक्की खाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.
इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें, तो आइये आज हम मूंगफली की चिक्की बनाते हैं.
Read - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Chikki
- मूंगफली के दाने --- 250 ग्राम
- गुड़ या चीनी--- 250 ग्राम
- घी --- 1 .5 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Groundnut Chikki
मूंगफली के दाने अगर आप बाजार से भुने हुये लाये हों, तो उनका छिलका उतार लीजिये, अगर आप मूंगफली के दानों को घर में भूनना चाहती है, तो मूंगफली के दानों में एक छोटी चम्मच पानी डालकर मिलाये और 2-3 मिनिट बाद माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये भून लें. देख लें कि मूगफली के दाने भून गये हैं, अगर नहीं तो और 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करें. ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, कलछी से गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये, 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये. एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये. कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये. चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
मूंगफली की चिक्की तैयार है. चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेखा जी, गुड़ और घी से कच्चेपन की स्मैल नहीं आती, मूंग फली के दाने कच्चे हों तो स्मैल या स्वाद कुछ अलग आता है, कुछ मूंगफली भी अच्छे स्वाद वाली नहीं होती, उस कारण एसा हो सकता है.
Kya isko freeze me rkh skte hain
निशा: रेखा जी, इसे फ्रिज में रखते हैं, इसे एसे ही सादा अलमिरा में रखें.
निशा: सोनी जी, मूंगफली की चिक्की पर तो आपका कमेन्ट आ रहा है, चिक्की में खोया मिलाने के लिये बोल रही हैं आप,प्लीज आप थोड़ा डिटेल में लिखेंगी तो मैं इसे समझ पाऊंगी.
निशा: समीना जी, आपने गुड़ में पानी तो नहीं डाला है, पानी नहीं डाला तब चिक्की को फिर से पकाने की आवश्यकता नहीं है, गुड़ की चिक्की थोड़ी नरम ही रहती है, जब कि चीनी की चिक्की क्रिस्पी बनती है, आप इसे आधा गुड़ और आधा चीनी से भी बना सकते हैं.
निशा: गुरिया जी, इसके लिये 300 ग्राम नमक ले लीजिये, नमक को भारी तले की कढ़ाई में डालकर, अच्छा गरम कीजिये और दाने डालकर, लगातार चलाते हुये दाने क्रिस्प होने तक भूनिये. दाने को आधा अधा करके भून लीजिये, आसानी रहेगी.
निशा: गुड़िया जी, मूंगफली भूनने के लिये, नमक का यूज किया जा सकता है, लेकिन उस नमक को बाद में खाने के काम मत लीजिये, इस नमक को डिब्बे में भर कर रख लीजिये, और जब भी आपको फिर से मूंगफली भूननी हों यूज कीजिये.
निशा: वैशाली जी, गुड़ थोड़ा कम है तो भी चिक्की जमनी चाहिये, और अगर आपको लग रहा है कि गुड़ कम है तो, मिश्रण कढ़ाई में ही रहने दीजिये, और अलग से थोड़ा गुड़ और मेल्ट कीजिये, धीमी गैस पर मिला दीजिये, और चिक्की बना लीजिये.
निशा: आइशा जी, हमने इसे पढ़ा लिया है, कहीं भी कैसा भी कनफ्यूजन नहीं है, गुड़ या चीनी लिखा है, लेकिन हम ने गुड़ की चिक्की बनाई यानि कि गुड़ यूज किया है और हर जगह गुड़ ही लिखा है, आपको जहां भी न समझ आ रहा हो, प्लीज, वहां आप पूंछ लीजिये.
निशा: वैशाली जी, मेजरमेन्ट कप से 250 ग्राम मूंगफली के दाने 1. 25 कप हो जायेंगे और 250 ग्राम गुड़ 1 बारीक तोड़ा हुआ हो जायेगा.
निशा: व्रिन्दा जी, आलू के पकोड़े वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर आलू के पकोड़े लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Maine bhi try ki thi chinni ki chikki but uska ta taste hi ajib ho gya, or wo ta puri tarah chipk gye, Please advice me, Mam
निशा; खुशी जी, चिक्की को थोड़ा ध्यान रखते हुये बनयें, कढ़ाई में चीनी डालें और लगातार चलाते हुये धीमी और मीडियम आग पर पकायें, जैसे ही चीनी पूरी तरह मेल्ट हो जाय तुरन्त गैस धीमी कर दें और मूंगफली मिलाकर चिक्की को जमायें, बहुत अच्छी चिक्की बनकर तैयार होती है.
निशा: नेहा जी, अवश्य ली जा सकती है.
निशा: राजेश जी गुड़ को अधिक देर तक पका लिया जाय, तो चिक्की चिपकने वाली बनती है.
निशा: मोहित जी, पहले गुड़ को पिघलने के बाद 3-4 मिनिट चाशनी को पका लीजिये, इसके बाद मूंगफली के दाने डालिये और 2-3 मिनिट पका लीजिये और जमा दीजिये.
निशा: कशिश जी, राइस तो यूज नहीं होता है, लेकिन राइस से बनी लाई की चिक्की बनाई जाती है.
all the best...
muh mai pani aa jaata hai sari recipies ko padhke...thanks
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, गुड़ या चीनी या शक्कर किसी से भी चिक्की बनाई जा सकती है.
mam agar mungfali ke dane gas per roast karne ho agar oven nhi ho toh kya method hai mam plz reply
निशा: कोमल जी, गैस पर भारी तले की कढ़ाई में रेत या नमक डालकर उसे अच्छा गरम होने पर मूंगफली के दाने डालिये और तेज आग पर दाने भुनने तक लगातार चलाते हुये सेक लीजिये और छान कर दाने निकाल लीजिये.
Thanks
मेने चिक्की बनाई काफी अच्छी बनी हे. मे जनना चाहती हु क्या चिक्की बनणे के बाद उपर से कूछ लागणा चाहिये (कोई आटा ) क्युकी उसे डब्बेमे रखने के बाद चिपक गयी हे. उसे तोडणा मुश्किल हो रहा हे.
During the process of Kaju katli I faced a few problems. So please read this comment and reply.The problems I faced were :
1.During the process of grinding cashew the oil was released from it &
2. After adding sugar syrup to the paste it got sticky in nature. So how can I improve the softness of katli and how can I get rid of the oil releasing from cashews.
निशा: प्रिया जी, काजू को बहुत देर तक मत पीसिये. काजू पाउडर को चाशनी में मिलाते समय 1 -2 छोटी चम्मच घी डाल सकते हैं, जिससे ये सोफ्ट बनती है.
Thanks
निशा दिव्या, नारियल को कद्दुकस से आसानी से ग्रेट कर सकते हैं, मैं ये चिक्की बनाने की कोशिश करूंगी.
meri do kilo ki chikki seel gai hei .koi upay ki woh khane laayakl ho jae matlab thioodi kukuri.
निशा: रीनू, इसे फ्रिज में रखने से थोड़ी ठीक हो जाती है, आप ट्राई करके देख सकती है.
निशा: चेस्टा गुड़ की चिक्की दातों में चिपकती है.
निशा: चेश्टा जी, चिक्की बनाना बहुत आसान है, एक बार अच्छी तरह वीडियो देख लीजिये, चिक्की बनाइये आप अच्छी चिक्की बना लेंगी.
Amezing.
i additinally applied surbat in guggary.
suberb
निशा: कुलदीप जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.