मूंगफली की चिक्की - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe - Peanut Brittle

सर्दियों का मौसम है, अनेक तरह की चिक्की बाजार में उपलब्ध हैं. जैसे तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि. चिक्की खाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.
इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें, तो आइये आज हम मूंगफली की चिक्की बनाते हैं.
Read - Groundnut Chikki Recipe - Peanuts Chikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Chikki
- मूंगफली के दाने --- 250 ग्राम
- गुड़ या चीनी--- 250 ग्राम
- घी --- 1 .5 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Groundnut Chikki
मूंगफली के दाने अगर आप बाजार से भुने हुये लाये हों, तो उनका छिलका उतार लीजिये, अगर आप मूंगफली के दानों को घर में भूनना चाहती है, तो मूंगफली के दानों में एक छोटी चम्मच पानी डालकर मिलाये और 2-3 मिनिट बाद माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये भून लें. देख लें कि मूगफली के दाने भून गये हैं, अगर नहीं तो और 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करें. ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, कलछी से गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये, 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये. एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये. कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये. चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
मूंगफली की चिक्की तैयार है. चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Amezing.
i additinally applied surbat in guggary.
suberb
निशा: कुलदीप जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, प्लेट में चिक्की का मिश्रण डालने से पहले थोड़ा घी लगा कर चिकना कर लीजिये, चिक्की प्लेट से नहीं चिपकेगी. गुड़ की चिक्की थोड़ी सोफ्ट ही रहती है.
निशा: फातिमा जी, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, आपने कोई मिस्टेक नहीं की है, गुड़ के डार्क होने से तिल पट्टी डार्क बनती है और थोड़ा सा गुड़ को और पका लिया जाता तो ये पट्टी क्रिस्प बनती है, आप इसमें थोड़ी चीनी मिला सकती है, पट्टी का कलर हल्का हो जायेगा और क्रिस्प भी हो जायेगी.
निशा: सोनक जी, कढ़ाई में नमक अच्छी तरह गरम करके उसमें मूंगफली के दाने डालिये और भूनिये, दाने भुन जायेंगे.
निशा: शुभांगी जी, गुड़ को पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये उसे और पकाने की आवश्यकता नहीं है, चिक्की के लिये तैयार है.
निशा: सोनक जी, गैस पर भी मूंगफली भूनी जा सकती हैं.
Thank you very much.
निशा, मानसीन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्य़वाद.
निशा: सोनक जी, गुड़ से चिक्की बनाई जा सकती है, चिक्की के बराबर के टुकड़े करने के लिये स्केल का यूज कीजिये चिक्की को गरम में स्केल रखकर कट के निशान लगा दीजिये बाद में सूखने पर टुकड़े कर लीजिये.
निशा: शांजबानो, चीनी मेल्ट होते ही तुरन्त गैस बन्द कर दीजिये और दाने अच्छी तरह मिलाकर जमा दीजिए, ये चुइंगम नहीं बनेगी.
निशा: ओम, चाशनी को अच्छी तरह पकने दीजिये, चिक्की पानी नहीं छोड़ेगी.
निशा: सुरेश जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: करूना, गुड़ को धीमी आग पर मेल्ट कीजिये और हमेशा चलाते रहिये, चिक्की काली नहीं होगी.
निशा: उम्मूल , चाशनी अगर थोड़ी कम पकी रह गई हो तो चिक्की नरम बनती है.
Meine chikki ko ghee ke bajay Rhoda pani dala tha kyunki meri aunty aise banati thi.
Ab chikki soft hi hai, mailable hath mei pakdane se chipakati hai.
Ab kya karu? Koi solution hai ya Sab kutch fekna padegi.
Please help
निशा: टीना, चीनी में पानी डालकर भी चिक्की बना सकते हैं, लेकिन चिक्की को थोड़ा और पकाना था तब वह अच्छी तरह सैट हो पाती. अभी आप इस चिक्की को इसी तरह खतम करा दीजिये या बहुत ही धीमी गैस पर चिक्की को कढ़ाई में डालकर मेल्ट करके थोड़ा और पकायें और प्लेट में घी लगाकर पतला फैलाकर जमा दीजिये, इस तरह चिक्की जम जायेगी, लेकिन ध्यान रखना होगा कि चिक्की को ज्यादा न पकने दें, वरना उसका स्वाद कड़वा हो जायेगा.
ऎल
निशा: हनी, चिक्की की चाशनी को अधिक देर तक पकाने से गाढ़ी हो जाती है.
निशा: सुषमा, गुड़ में तो हमने पानी डाला ही नही है.
निशा: दीपिका, चिक्की को फैलाते समय सरफेस पर थोड़ा घी लगाया जाता है, या फिर मूंगफली का पाउडर बनाकर डाल लिया जाता है.
Chikki is very hard and every difficult to chew.It sticks to teeth.
What i should to make it crispy and chewable???
निशा: चिक्की को थोड़ा 1-2 दिन खुला रख लीजिये वह हल्की सी नमी पाकर सोफ्ट हो सकती है.
निशा: पूजा, नमक डालिये और गरम होने पर मुंगफली के दाने डालिये, और चलाते हुये दाने भुनने तक भून लीजिये.
ur recipe is too good and today i made ground nut chikki and its too good in taste
thanks nisha ji i m big fan of u
keep it up
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तबसुम, चीनी जैसे ही पिघल जाये, मुंगफली दाने मिलाकर तुरन्त चिक्की जमाइये, वह सख्त नहीं होगी.
निशा: रेनू, चीनी को कैरमलाइज करते समय ध्यान रखना होता है, अगर उसे थोड़ा भी ज्यादा देर तक पका लिया जाय तब वह सख्त हो जाती है.
निशा: आलिशा, रैसिपी में समय दिया गया है, उसके हिसाब से आप चिक्की बना लीजिये.