सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe

दाल चावल के बैटर से बने उत्तपम के बजाय रवा से बने उत्तपम बिना किसी पूर्व तैयारी के तुरत फुरत बनाये जा सकते हैं. इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रखा जा सकता है.
Read - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam
- सूजी - 1 कप
- दही - 3/4 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
- नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Rava Uttapam
बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (116)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, नार्मल दही ही लेना है.
निशा: मनिषा जी, आप इसे बिना दही के भी बना सकते हैं.
निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, ये रेसिपी परिवार के 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
thanks nisha ji
निशा: श्वेता जी, मुझे खुशी है की आपने मेरी रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिनू जी, आप बिना दही के भी बना सकते हैं लेकिन वह ज्यादा स्पंजी और सोफ्ट न बन पाए.
निशा: रेनूका जी, आप ईनो की मात्रा के बराबर ही बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.
निशा: नीतू जी हां बनाये जा सकते हैं.
निशा: देव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mj disbitise loogo ko khilne ke lye kuch recipe btaoo
निशा: शीतल जी, डायबेटिक लोग दोसा खा सकते हैं, इनके लिये चपाती के साथ खाने के लिये हरी सब्जियां अच्छी रहती हैं और दलिया या दलिया की खिचड़ी अच्छी होती है, ग्रीन सेलेड खीरा मूली आदि बहुत अच्छे होते हैं.
निशा: सरोज जी, तवे को अच्छा गरम कीजिये, तेल लगाकर चिकना कीजिये, आग धीमी करके तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये, और उत्त्पम पैलायें, चारों ओर तेल लगायें, उत्त्पम को ढककर धीमी मीडियम आग पर 2-3 मिनिट उत्तपम के नीचे की ओर से ब्राउन होने पर पर पलटें, उत्तपम आसानी से पलटा जा सकता है, और बहुत ही अच्छा उत्तपम बन कर तैयार होगा.
निशा: टीना जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u so much mam for ur best recepi ... Apki madad se banaya hua uttapam Sabhi ko but pasand aaya
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा : सरोज जी, आप इसे नार्मल तवे पर बना सकते हैं.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, यह आपको ईनो के नाम से किसी भी किराना स्टोर पर, और मेडिक्ल स्टोर पर मिल जाएगा.