सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe

दाल चावल के बैटर से बने उत्तपम के बजाय रवा से बने उत्तपम बिना किसी पूर्व तैयारी के तुरत फुरत बनाये जा सकते हैं. इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रखा जा सकता है.
Read - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam
- सूजी - 1 कप
- दही - 3/4 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
- नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Rava Uttapam
बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (116)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पायल जी, इसे डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिजीत जी, बैटर ज्यादा गाढ़ा और ज्यादा पतला न बनायें, तवे को अच्छा गरम कीजिये, तेल लगा दीजिये और थोड़ा ठंडा होने दीजिये, अब उत्त्पम बनायें नहीं चिपकेंगे.
निशा: मंजरी जी, ध्यान से पलटें तो वह टूटेगा नहीं.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ अवश्य बांटे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: निव्या जी, पिज्जा को एकदम धीमी आंच पर ही सेकें.
निशा: पूनम जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर ऎसी ढेर सारी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, इसके लिये मोटा रवा लिया जा सकता है.
निशा: नीरू जी, तवा को अच्छा गरम कीजिये और उस पर थोड़ा तेल लगा कर चिकना करें, अब उत्तपम बनायें उत्तपम बिलकुल भी नहीं चिपकते.
निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nishaji mere hubby job krte hai unhe har roz lunch box mai koi new dish chahiye ap btaiye mai kya kya bna kar lunch mai de skti hu plzzz
निशा: मेरी वेबसाइट पर आपको ढेर सारी रैसिपी मिल सकती हैं आप अपनी पसंद अनुसार उन्हें बनाएं. धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, आप जब घोल तैयार करते हैं तभी मसाले डाल देते हैं बाद में आवश्यकता नहीं पड़ती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, मेरी वेबसाइट और मेरे यूटयूब चैनल पर आपको ढेर सारी पनीर की रेसिपी मिल जाएंगी. आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: आप इसमें कम खट्टा दही भी डाल सकती हैं.
निशा: इशिका जी, मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. लस्सी डाल सकते हैं.
निशा: मनप्रीत जी,आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum ye recipe bina dhai k bhi bana sakte hai
निशा: भारती जी, आप बिना दही के भी बना सकते हैं लेकिन वह ज्यादा स्पंजी और सोफ्ट न बन पाए.
निशा: समीना जी हां अवश्य बना सकते हैं.