सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe

📅 24 मई 2015 👁 9.9 लाख बार देखी गई 💬 116 कमेंट ★ 3.7 (12471)

 

दाल चावल के बैटर से बने उत्तपम के बजाय रवा से बने उत्तपम बिना किसी पूर्व तैयारी के तुरत फुरत बनाये जा सकते हैं.  इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रखा जा सकता है.

Read - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam

  • सूजी - 1 कप
  • दही - 3/4 कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • राई - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Rava Uttapam

बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.

घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.

घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.


नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर

एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

 
उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह

बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट

Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (12471 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (116)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

princy

Very nice reciepe...


 

meenakshi soni

hellow Nisha Madhilika g,


mene aapke dwara batayee pizza base ghar pr banane ki koshish ki,


same to same aapke jaisa to nahi bn paya but,


fir bhi kafi acchha bana hai,


thanku so much...:)


 


निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna

nisha ji uttapum k liye 100 gm suji me kitna dahi dale ga......


निशा: सपना जी, 100 ग्राम सूजी में 100 ग्राम ही दही डाल दीजिये.
deepak bhardwaj

hamara dhokla itna spanji or soft nahi banta jitna market me milta ha .home made dhokla ki aisi recipe batao jo market jaisa bana


निशा: दीपक जी, वेबसाइट पर बेसन का ढोकला रेसिपी उपलब्ध है, अच्छा स्पंजी ढोकला बना है, मार्केट में बेसन का ढोकला ही बनाया जाता है.
meenu

kya iske sath samber bhi bna sakte hain kya ye samber ke sath khaya jata hai....?

gaytri joshi

Hello mem


क्या हम  उत्तपम बिना नॉन स्टिक तवे के बना सकते ह यानि सिंपल रोटी बनाने वाला तवा। आप कोई ऐसा तरीका बता दीजिये जिससे ये तवे पे चिपके ना।


निशा: गायत्री जी, सादा तवे को अच्छा गरम कीजिये, तेल लगा दीजिये और थोड़ा ठंडा होने दीजिये, अब इसके ऊपर आलू काट कर रगड़ लीजिये, अब इस तवा पर उत्त्पम बनायें नहीं चिपकेंगे.
Shalini

Dear mam mera dhokla spongy nhi hota.m exactly vaise hi bnati hu jaisa apne btaya h.pls suggest me 


 


निशा: शालिनी जी, बैटर ज्यादा गाढ़ा और ज्यादा पतला न बनायें, और सारी तैयारी करने के बाद ईनो साल्ट डालें, प्लीज ट्राई आप बहुत जल्द अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Surbhi pareek

VERY NICE RECIPE

sayali

Nisha ji please ask gujarathi Idade recipe.  Jo idali ke  pith se bante hai. 


 


 

Damyanti Utekar

hello nisha di......


main 


sooji uttapam banaya tha bhut aacha huaa tha...... thank you

 


निशा: दमयन्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
renu bala

Mam aapki racipes bhut hi acchi hoti han maine dhokla banaya tha  wo bhi first time its so delicious nd spongie  sabhi ko bhut pasand aaya.thanks for ur recipes....


निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shilpa

very nice

manvi

nisha ji this recipe is woww i will try it but can i skip the tometo

Nitima
Mam I tried a lot this recipe but could not make it as its broke in the pan when I used to try change from one side to another....

sudha mittal
can I add ino for khameer
shrija
Love your uttapm recipe kya dahi na dale to chal jayega
RUPSSS..
Nisha ur uttapum racipe is woww... but one complaint for u you r not reply my comments. why?:-/
pooja tiwari
Mujhe paneer ki her types ki sabji banane ki recipes bata dijiye pizzazz