सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe

दाल चावल के बैटर से बने उत्तपम के बजाय रवा से बने उत्तपम बिना किसी पूर्व तैयारी के तुरत फुरत बनाये जा सकते हैं. इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रखा जा सकता है.
Read - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam
- सूजी - 1 कप
- दही - 3/4 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
- नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Rava Uttapam
बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (116)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सहर जी, उत्तपम के लिए बिना भुनी सूजी ही ज्यादा अच्छी रहती है.
निशा: अनुष्का जी, आप इसे बिना ईनो फ्रूट साल्ट के भी बना सकते हैं, लेकिन इसे डालने से ये ज्यादा पफी और सोफ्ट बनता है.
निशा: लवली जी, धन्यवाद.
निशा: डिंपल जी, आप बिना ईनो फ्रूट साल्ट के बना सकते हैं, लेकिन इसे डालने से ये ज्यादा पफी और सोफ्ट बनता है.
निशा: आर्ची जी, बैटर को हल्का सा गाढ़ा रखें, और मीडियम फ्लेम पर अच्छा क्रिस्प होने तक सेंके, बहुत अच्छा उत्तपम बनकर तैयार होंगे.
निशा: अंजू जी, हां आप लोहे के तवे पर भी इसे बना सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, हां कर सकते हैं.
निशा: संगीता जी, हां आप इसे सिम्पल तवे पर भी बना सकती हैं.
निशा: सोनिका जी, बना सकते हैं, पर ध्यान रखिए कि ये चिपके नही़. इसके लिए, तवे को अच्छा गरम कीजिए, तेल लगा दीजिए और थोड़ा ठंडा होने दीजिए, अब इसके ऊपर आलू काट कर रगड़ लीजिए, इस तवे पर उत्तपम बनाइए. या तवे पर पहले 2-3 परांठे बना लीजिये अब आप उत्तपम बनायें, उत्तपम नहीं चिपकेंगे.
निशा: मुनिरा जी, धन्यवाद.
निशा: गुनगुन जी, धन्यवाद.
Recipe
निशा : धन्यवाद जय प्रकाश जी.
निशा: दीपिका जी, वेबसाइट और म्रेरे चैनल पर नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, अवश्य खिला सकती हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आंच हमेशा धीमी रख कर ही इसे बनाएं तो टमाटर जलेंगे नहीं.
निशा: मुस्कान जी, धन्यवाद.
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सांची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शबाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिन्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, तवे को अच्छा गरम कीजिये, तेल लगाकर चिकना कीजिये, आग धीमी करके तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये, और उत्त्पम पैलायें, चारों ओर तेल लगायें, उत्त्पम को ढककर धीमी मीडियम आग पर 2-3 मिनिट उत्तपम के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पर पलटें, उत्तपम आसानी से पलटा जा सकता है, और बहुत ही अच्छा उत्तपम बन कर तैयार होगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूचिका जी, दही डालकर घोल तैयार कर लें फिर उसमें मसाले डालकर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए.