मलाई कुल्फी - Malai Kulfi Recipe

दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे दोनों को पसंद आता है. बच्चों के लिये इस कुल्फी को कुल्फी मोल्ड में भी बनाया जा सकता है.
Read - Malai Kulfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kulfi
- फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पाउडर चीनी - ½ कप (80-90)ग्राम
- काजू - 8-10
- छोटी इलायची - 4
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Malai Kulfi
सबसे पहले दूध को गरम करने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में डाल दीजिए, और दूध में उबाल आने दीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. पिस्ते को पतले टुकड़ों में काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, गाढ़ा होने और दूध को आधा रहने तक पकाते रहिये, दूध के आधा रहने के बाद कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, दूध को थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये, इलायची पाउडर और पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध 1-2 मिनिट तक थोडा़ उबाल लीजिये

दूध को गैस से उतार दीजिए तथा दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डाल कर, ढककर फ्रिजर में 6-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए.
कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल कर लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
मलाई कुल्फी बनाने में दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, दूध बर्तन के तले में लगे नही, वरना कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा.
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम जी, दूध को मीडियम आग पर उबाले और उसकी मात्रा से आधा रहने तक उबाले यानि कि 1 लीटर दूध का लगभग 1/2 दूध उबल कर रह जाय. अगर इसमें आप मावा डालना चाहते हैं तब दूध को उबाल आने के बाद 5-7 मिनिट उबलने दीजिये, इसके बाद 300 ग्राम मावा को हल्का सा कलर बदलने तक भूने और उबले दूध के ठंडा होने पर मिलायें, बाकी सारी चीजें उसी तरह मिलाते हुये कुल्फी बनायें, आप बहुत अच्छी कुल्फी बनायेंगे.
निशा: राजू जी हां आप ये कुल्फी बना सकते हैं.
Apki recipe bhot achi hai.
Main Kulfi ka business Karna chahta hun .
Plz mujhe business ke liye ek ache si recipei send kro na plz
निशा: सुमन जी हां दूध को गाढ़ा करने के लिये अरारोट मिलाया जा सकता है. लेकिन ब्रेड ज्यादा अच्छी रहती है. कुल्फी को डिसपोजेविल ग्लास में जमाया जा सकता है, नाइस आइडिया.
निशा: ज्ञानचंद जी, कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें तो आइस नहीं आयेगी,
निशा: ड्राय फ्रूट से इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है पर आप चाहें बिना ड्राय फ्रूट के सिर्फ दुध को गाढा़ करके चीनी मिलाकर भी इसे बना सकते हैं.
निशा: रजनी जी, आप के इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और स्वादिष्ट रेसिपी बनाती रहें.
निशा: इस समय गर्मी अधिक होने के कारण कुल्फी को जमने में अधिक समय लग सकता है.
निशा: विवेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऐश्वर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अमिता जी, कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें, आइस क्रिस्टल नहीं बनते.
निशा:मनजीत जी, दूध को गाढ़ा करके बनाई गई कुल्फी में घी नहीं जमता.
निशा: सत्यम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, आप इसे फ्रिज में 2 से 3 दिन तक रख सकते हैं.
निशा: बीना जी, धन्यवाद.
Nishaji can use any flavoring agent?
निशा: प्रतीक जी, आप अपने स्वाद अनुसार जो चाहें उपयोग कर सकते हैं.
निशा: खुश जी, अलग कन्टेनर में रख तो सकते हैं, अगर कन्टेनर अच्छी तरह बन न हो तब उस कुल्फी पर आइस क्रिस्टल जमने की संभावना रहती है.
निशा: मनोज जी, दूध को पूरी तरह से उबाल आने के बाद, प्रत्येक 2 से 3 मिनिट में चमचे से चलाते हुए मध्यम-तेज आंच़ पर दूध् के 1/3 रहने तक उबालना है.
Malawi kulfi mai milk ko haha Karnataka ko jagah ,Sikhs mawa. Use Karnataka salary his.
निशा: प्रियंका जी, हां बना सकते हैं.
निशा: सत्यभामा जी, धन्यवाद.