मलाई कुल्फी - Malai Kulfi Recipe

📅 7 अगस्त 2014 👁 6.7 लाख बार देखी गई 💬 136 कमेंट ★ 3.7 (8988)


 दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे दोनों को पसंद आता है. बच्चों के लिये इस कुल्फी को कुल्फी मोल्ड में भी बनाया जा सकता है.

Read - Malai Kulfi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kulfi

  • फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
  • पाउडर चीनी - ½ कप (80-90)ग्राम
  • काजू - 8-10
  • छोटी इलायची - 4
  • पिस्ते - 10-12

विधि -  How to make Malai Kulfi

सबसे पहले दूध को गरम करने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में डाल दीजिए, और दूध में उबाल आने दीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. पिस्ते को पतले टुकड़ों में काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिये.

दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, गाढ़ा होने और  दूध को आधा  रहने तक पकाते रहिये, दूध के आधा रहने के बाद कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, दूध को  थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये,  इलायची पाउडर और पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध 1-2 मिनिट तक थोडा़ उबाल लीजिये

दूध को गैस से उतार दीजिए तथा दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डाल कर, ढककर फ्रिजर में 6-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए.
कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल कर लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव:

मलाई कुल्फी बनाने में दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, दूध बर्तन के तले में लगे नही, वरना कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा.

Malai Kulfi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (8988 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (136)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Urvi gajjar
Can we use condensed milk instead of sugar
निशा: उर्वी जी, जी हाँ, कन्डेन्स्ड मिल्क डाला जा सकता है.
ashish soni
test and soft ke liye kya karna chiye ya kya add karna chaiye pls give me suggestionas soon as possible
निशा: आशिश जी, दिये हुये तरीके से कुल्फी बनाइये, बहुत टेस्टी कुल्फी बनेगी.
vish
Nishaji, dudh ko kitana kam hone tak ubalana hai?

निशा: विष जी, दूध को 1/2 होने तक पकाना है.
Shveta
thanks for sharing.its very easy.

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yashwant
Kulfi me citric acid powder dal sakate hey kya?
Dharmesh
Namaste Nishaji, Agar Hum Doodh ki malai go collect karke usko istemaal kar sakte hai kya? aur kaise kare woh bhi bataiyega.

निशा: धर्मेश जी, दूध में ताजी मलाई मिलाकर कुल्फी बना सकते हैं. मलाई इकठ्ठी होने पर फ्रीजर से निकाल लें और थोड़ा दही डालकर 10 - 12 घंटे रख लीजिये, इसके बाद उसे मिक्सर में डालें और चलाकर मक्खन अलग कर लीजिये, मम्खन को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक यूज कर सकते हैं और आप इससे घी बनाकर तो बहुत दिन तक यूज कर सकते हैं. मलाइ से घी और मक्खन बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर देखा जा सकता है.
ishwar
Very nice resipi

निशा: ईश्वर जी, धन्यवाद.
Sangeeta
Khoya daal skta HAIN?

निशा: संगीता जी, हां, दूध में खोया डाल सकते हैं.
Yogesh jaiswal
Yah kulfi fredger me kitne dino ya month kharab nahi hogi
Kya ise expiry se bachane k koi camical aata hai
निशा: योगेश जी, कुल्फी को फ्रिजर में आप 6 मन्थ तक रख सकते हैं.
Keshav
Hello mam main ye Janna chahta hun ki Yeh simple Kulfi ki recipe Hai mere beta ko kaju pista vali kulfi achI nhi lagti. to kya ye kulfi Bina kaju pista ke tasty banegI.

निशा: केशव जी, आप इसे बिना काजू पिस्ता के सादा कुल्फी भी बना सकते हैं.
suman
hello mam aap ki receipe mujhe pasand aai

निशा: सुमन जी, धन्यवाद.
renuka
can we add vanilla essence

निशा: रेणुका जी, आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकती हैं.
Anamika sharma
hello mam, how are you thank you soo much mam my husband is very foody you really make thing very esy to me i am very thankful to you . mam maine apke munchurian wali dish par ek question kiya tha jiska ans apne muje nhi diya i am waiting for reply and one thing more agar kulfi 4 to 5 logo ke liye banane ho tho kitna saman le jaise ke milk & sugar powder. plz reply i waiting for your reply.
निशा: अनामिका जी, रेसिपी में हमने 1 लीटर दूध से कुल्फी बनाई है और इतनी कुल्फी 4 -5 लोगों के लिये हो जायेगी, अगर आप अधिक बनाना चाहती है तो 1.5 लीटर दूध से कुल्फी बना सकती है और सारी चीजें इसके अकोर्डिग अधिक ले सकती हैं.
komal
Nice recipe

निशा: कोमल जी, धन्यवाद.
Pooja
Hello, mam aap ki sabhi resp. Bahut hi aasani se samjh me aa jati hai iske liye thankyou sooo much mam
Mera sawal hai ki kya is kulfi me milkmaid mila kar bna sakte hai ?
But kaise...?
निशा: पूजा जी हां कुल्फी में मिल्क मेड मिलाया जा सकता है.
zainab
nisha ji apki recipe to bahut achhi hi par mujhko pta nahi hi ki faluda press kaha par milega
निशा: जैनब जी, ये सेव बनाने वाली मशीन से बन जाते हैं जो बर्तन वालों की दुकान पर आसानी से मिल जाती है.
Tarun kumar sharma
Keya appan es me keshar mela shaktay ha keya
निशा: तरुन जी, अवश्य मिला सकते हैं.
kamaldeep singh
Daunlod karna hair
Karishma singh
Apki har receipe easy aur achi hoti hai mam thank u so much

निशा: करिश्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishal
नमस्कार निशाजी,
आपने बताया की इसमें मावा/खोया इस्तेमाल कर सकते है. लेकिन उसका माप कितना लेना है. 1 लीटर दूध में कितना ग्राम मावा/खोया लेना चाहिए? और दूध गेस के कोनसे बर्नर (बड़े या छोटे) पे कितनी आँच पे कितने समय तक उबलना है.? कृपया मार्गदर्शन करे.
बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, दूध को मीडियम आग पर उबाले और उसकी मात्रा से आधा रहने तक उबाले यानि कि 1 लीटर दूध का लगभग 1/2 दूध उबल कर रह जाय. अगर इसमें आप मावा डालना चाहते हैं तब दूध को उबाल आने के बाद 5-7 मिनिट उबलने दीजिये, इसके बाद 300 ग्राम मावा को हल्का सा कलर बदलने तक भूने और उबले दूध के ठंडा होने पर मिलायें, बाकी सारी चीजें उसी तरह मिलाते हुये कुल्फी बनायें, आप बहुत अच्छी कुल्फी बनायेंगे.
Roma
it is very easy to make.thanks nishaj u gave every receipe very easy

निशा: रोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna
mam, kulfi ko soft rakhne ke liye kya karo jis se kulfi mein barf si na jame.

निशा: सपना जी, कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें तो आइस नहीं आयेगी, और सर्व करने से 5-6 मिनिट पहले फ्रिजर से निकाल कर रखने से कुल्फी नरम हो जाती है और ये बहुत अच्छी लगेगी.
aniket
Ye jo kulfi bahar milti hai iska vaisa hi taste aaye ga

निशा: अंकित जी, आप इसे बना कर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
SAPNA
mam, thanks for advise

निशा: सपना जी, धन्यवाद.
sapna
mam please reply kijye.

निशा: सपना जी, उपयोग कर सकती हैं.
sapna
mam kya kulfi ko steel ke bartan mein dhak kar jamaya ja sakta hai
निशा: सपना जी हां अवश्य स्टील के बर्तन में कुल्फी जमा सकते हैं.
varsha mittal
hello Di :D
howz u :-)
ur recipies so awsm .....Nd very easy , thnku 4 this :) reply jrur jriyega iss msg ka ....

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RAJINDER
very tasty,laajwaab

निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suwarna
madam kulfi kitane din tak rah sakati hai

निशा: सुवरना जी, 2-3 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं.
mukul
Mujhe sugar h to kya h iss kulfi m honey dal sakta hu

निशा: मुकुल जी, उपयोग कर सकते हैं.