मलाई कुल्फी - Malai Kulfi Recipe

दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे दोनों को पसंद आता है. बच्चों के लिये इस कुल्फी को कुल्फी मोल्ड में भी बनाया जा सकता है.
Read - Malai Kulfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kulfi
- फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पाउडर चीनी - ½ कप (80-90)ग्राम
- काजू - 8-10
- छोटी इलायची - 4
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Malai Kulfi
सबसे पहले दूध को गरम करने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में डाल दीजिए, और दूध में उबाल आने दीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. पिस्ते को पतले टुकड़ों में काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, गाढ़ा होने और दूध को आधा रहने तक पकाते रहिये, दूध के आधा रहने के बाद कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, दूध को थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये, इलायची पाउडर और पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध 1-2 मिनिट तक थोडा़ उबाल लीजिये

दूध को गैस से उतार दीजिए तथा दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डाल कर, ढककर फ्रिजर में 6-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए.
कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल कर लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
मलाई कुल्फी बनाने में दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, दूध बर्तन के तले में लगे नही, वरना कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा.
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशुतोष जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: गायत्री जी, मैं यह रैसिपी जल्द बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaskar Ji mujhe Kulfi ki larin shuru karni Hai jis we kuch logo ko rojgar or KAM mil sake to krupiya app hame those guide kare to app ki mehrbani ho GI.
Yours' Faithfully
Himmatsingh Pawar
निशा: हेमन्त जी, मुझे बिजिनेस के बारे में जानकारी नहीं है, कुल्फी की रेसिपी आपके लिये वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, धन्यवाद.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फूल क्रीम दूध सबसे प्योर और फैट से भरपूर होता है.
निशा: संजय जी, आप कुल्फी चाकू से आसानी से काट सकेंगे.
mam maine aapki kafi racipi padi hai,kafi easy and nice hai, aap aise he achi racipi banate rehna or hame bejhna
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mem malai kulfi me ham chini ki jagah mithae meak istemal ni kar sakte kya
निशा: खुशबू जी आप मिठास के लिये क्या यूज करना चाहती है?
Mam kulfi ka color yellow kaise hua n aapki sari recipe simple h aasani se banai ja sakti h thax nisha mam..
निशा: लीना जी, दूध को गाढ़ा करने पर वह ओफ व्हाइट हो जाता है, और आप अधिक पीला करने के लिये केसर और पीला कलर भी डाल सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam kya kulfi k liye ko e powder bhi aata h kya
निशा: धीरेन्द्र जी हां आपको जो भी ड्राई फ्रूट पसन्द हो यूज कर सकते हैं.
निशा : पलक. इसे फ्रीजर में रख कर जमने दीजिये. कभी कभी गर्मियों में फ्रिज बार बार खोलने से अच्छी तरह काम नहीं करता इसलिये जमने में अधिक समय भी लग जाता है.
निशा: जी काजल, जब भी हम एक इन्ग्रेडियेन्ट्स की मात्रा बढ़ाये, दूसरे इन्ग्रेडिएन्ट्स भी उसी मात्रा में बढा दें.
केवड़े की खुश्बू आपको पसंद हो तो अवश्य इसका एसेंस की बस इसकी कुछ तीन चार बूंद प्रयोग कर सकतीं है.
निशा: अवश्य मिला सकते हैं लेकिन इसका स्वाद थोड़ा अलग होगा/
निशा: क्यों नहीं बनेगा?
निशा: मुदित, आइसक्रीम गर्मी में पिघलेगी तो अवश्य. बस इसे फ्रीजर में रखिये, और जब भी प्रयोग करता हो बस उससे कुछ समय पहले ही निकालिये.
निशा: सरिता, हम कस्टर्ड पाउडर या मिल्क पाउडर भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, मलाई को फैट कर केक बैटर में डाल सकते हैं, दूध और बटर की मात्रा कम कर देते हैं.
Mam mai aapki recipe padhi.icecream ko soft krne k liy.nd mam aaj maine wo tarika try kiya to thodi softness to aayi usme. Maine icecream bnana sikha tha january me 10 days ka course tha. Bt jb maine ghr pr bnai to usme barf jami hoti thi wo softness nd smoothness nhi hoti usme maine fir aapki cmnts dekhi to jsme kisine
Pucha tha softness kaise layen to aapne btaya k icecream jamane k baad use thodi der baad nikal k fir fent kr rkh do to usme bubbls aajaenge jisse icecream soft hojati hthnx alot mam.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है.
:-)
निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.