मलाई कुल्फी - Malai Kulfi Recipe

दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे दोनों को पसंद आता है. बच्चों के लिये इस कुल्फी को कुल्फी मोल्ड में भी बनाया जा सकता है.
Read - Malai Kulfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kulfi
- फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पाउडर चीनी - ½ कप (80-90)ग्राम
- काजू - 8-10
- छोटी इलायची - 4
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Malai Kulfi
सबसे पहले दूध को गरम करने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में डाल दीजिए, और दूध में उबाल आने दीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. पिस्ते को पतले टुकड़ों में काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, गाढ़ा होने और दूध को आधा रहने तक पकाते रहिये, दूध के आधा रहने के बाद कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, दूध को थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये, इलायची पाउडर और पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध 1-2 मिनिट तक थोडा़ उबाल लीजिये

दूध को गैस से उतार दीजिए तथा दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डाल कर, ढककर फ्रिजर में 6-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए.
कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल कर लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
मलाई कुल्फी बनाने में दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, दूध बर्तन के तले में लगे नही, वरना कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा.
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आइस क्रीम को फ्रिज से निकालने के 5 मिनिट बाद सर्व करें तो ये हार्ड नहीं रहती.
निशा: देवेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam aapki dish bahut easy way me ban jati h aur bahut tasty v banti h .......thank you mam
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, कर सकते हैं.
निशा: इन्द्राणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इन्टेक्स जी कुल्फी के लिये कोई भी फुल क्रीम दूध गाढ़ा करके लिया जा सकता है.
निशा: कल्पना जी, इस समय गर्मी अधिक होने के कारण कुल्फी को जमने में अधिक समय लग सकता है.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दिव्यांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipe very nice
निशा: जितेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी एसा लग रहा है कि आपका फ्रिज अच्छी तरह काम नहीं कर रहा है, और आइसक्रीम को हमेशा बन्द डिब्बे में जमायें, बहुत अच्छी जमती है.
निशा: विकास जी, दूध में मावा मिलाया जा सकता है.
I like it
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरुपमा जी, कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें, आइस क्रिस्टल नहीं बनते.
निशा: माधुरी जी, किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में कुल्फी जमा सकते हैं, बहुत अच्छी कुल्फी बनती है.
Bred ki jagah mava dale to mava kis tarah mix kare is me garam krke ya aur kisy tarike se
निशा: अंसारी जी, दूध को गाढ़ा कीजिये, मावा को हल्का सा भून लीजिये और हल्का गरम रहने पर, दोंनो को मिला दीजिये.
Aesa koi tarika h kya jisse dudh ko thoda kam pakana pade gese custed dal de and custed kya kaam karta h is me
निशा: दूध में खोया या मावा मिलाया जा सकता है.
निशा: शान्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैस्मिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवम जी, डालने की आवश्यकता नहीं
निशा: एंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गनेश जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Aur yeh TASTY bhi hoti hai
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.