मलाई कुल्फी - Malai Kulfi Recipe

दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे दोनों को पसंद आता है. बच्चों के लिये इस कुल्फी को कुल्फी मोल्ड में भी बनाया जा सकता है.
Read - Malai Kulfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kulfi
- फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पाउडर चीनी - ½ कप (80-90)ग्राम
- काजू - 8-10
- छोटी इलायची - 4
- पिस्ते - 10-12
विधि - How to make Malai Kulfi
सबसे पहले दूध को गरम करने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में डाल दीजिए, और दूध में उबाल आने दीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. पिस्ते को पतले टुकड़ों में काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते हुये, गाढ़ा होने और दूध को आधा रहने तक पकाते रहिये, दूध के आधा रहने के बाद कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए, दूध को थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये, इलायची पाउडर और पाउडर चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध 1-2 मिनिट तक थोडा़ उबाल लीजिये

दूध को गैस से उतार दीजिए तथा दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डाल कर, ढककर फ्रिजर में 6-8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए.
कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल कर लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव:
मलाई कुल्फी बनाने में दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, दूध बर्तन के तले में लगे नही, वरना कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा.
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधिका जी, दूध पूरी तरह गाढ़ा न हो< दूध में पानी अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: नमिता जी, फालूदा कुल्फी की रेसिपि वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर फालूदा कुल्फी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Muche bahut help milti hai.is side pe. Thanks
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
everyone at my home liked it so much..thanks
once again for such a simple and delicious recipe..mam plz tell me in what ways can we use kewra essence ?
निशा: दिनेश जी हां कुल्फी में चीनी डाली जा सकती है.
nisha ji mere bete k school me 15 Aus. ka celebration hai usme use tre color food jo national flag k ho wo le jane hai so plz mam help me..
me kya bna skti hu jo wo kha b le wo 2.5 year ka hai... plz
निशा: तृ्ष्णा जी,मुझे खेद है, मैं कमेन्ट देखने में लेट हो गई, आपने अवश्य कोई अच्छी डिश बनाई होगी.
निशा: शुचि, कुल्फी के लिये भैंस का दूध ज्यादा अच्छा है, भैंस का दूध गाढ़ा और स्वादिष्ट होता है.
Aap nishamadhilika.com ki android application bhi launch kariye.