गोभी के पराठे - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.
Read - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Paratha Recipe
- गोभी --------- 350 ग्राम
- गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
- मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
- अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
- हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ------------ स्वादानुसार
- तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )
विधि - How to make Gobhi Paratha Recipe
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.
गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.
आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.
आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
कमेंट (184)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: काजल जी, गोभी कद्दूकस में ग्रेट करने के लिये थोड़े बड़े टुकड़ों में करके 10 मिनिट के लिये गरम पानी में डालकर रख दीजिये और धो कर निकाल लीजिये, और आप एसा ही करते हैं, धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
all recipe is superb.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता ये तो बहुत अच्छा तेल है खाने के लिये, अवश्य यूज कीजिये.
निशा: हेमन्त जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना, आप खुश हैं, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
kya gobhi ko pahle dho k sukha lena h warna usme paani rah jata h ?
निशा: काजल, गोभी को धोकर छलनी में रख दीजिये और पानी निकल जाने के बाद यूज कर लीजिये.
First time I try to cook Gobi Paratha and its turnout very good.
Thanks.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai kav gobi ka paratha nhi banayi thi pahli bar Mai aapke batayi hui recipees ko dekh kar mai gobi ka paratha banayi or mere pati ko Believe nhi ho raha tha ki mai khud se banayi hu thank you ma'am thank you so much .
निशा: रजनी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, गोभी को फूड प्रोसेसर में चोपिंग ब्लेड से चोप किया जा सकता है, या बोर्ड पर चाकू से बारीक चोप कर लीजिये.
निशा: दिपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद मोनिका..
निशा; प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.