गोभी के पराठे - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.
Read - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Paratha Recipe
- गोभी --------- 350 ग्राम
- गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
- मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
- अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
- हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ------------ स्वादानुसार
- तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )
विधि - How to make Gobhi Paratha Recipe
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.
गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.
आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.
आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
कमेंट (184)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शारदा जी, धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, थोड़ी सी सावधानी के साथ परांठे स्टफ करके आसानी से बनाये जा सकते हैं. अगर आप आटे में ही सामग्री मिला देंगी उस तरह से भी परांठे बनाये जा सकते हैं, आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
निशा: मनोज जी, धन्यवाद.
Regards Khusbhu.kadu
निशा: खुश्बू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुजाता जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, अगर आप पत्ता गोभी और गोभी मिक्स परांठा बनाना चाहती हैं तो अवश्य बना सकती हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कदम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करनाली जी, आप मेरी वेबसाइट पर अन्य बहुत सी पंजाबी रैसिपी देख सकते हैं.
but this one was very tasty
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, डाल सकते हैं.
really loved it... keep on sharing ur recipes..
निशा: ईशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकुंज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, परांठे में स्टफिंग ज्यादा होने से ऎसा होता है. स्टफिंग कम भरें और हल्के दबाव देते हुये परांठा बेलें.
निशा: जैनिफर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, परांठे के लिए आप कच्ची गोभी का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा, उबालने से परांठे की स्टफिंग करने में दिक्कत होगी और स्वाद भी अलग होगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya Gobhi ke parathe me pyaz or tamater daal sakte hai
Thankyou.
निशा: दीपिका जी, हां अवश्य डाले जा सकते हैं.
निशा: राम जी, कद्दूकस का मतलब grate करना होता है.
Patta gobhi ke paratha bnane h kai bnana hoga