गोभी के पराठे - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.
Read - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Paratha Recipe
- गोभी --------- 350 ग्राम
- गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
- मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
- अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
- हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ------------ स्वादानुसार
- तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )
विधि - How to make Gobhi Paratha Recipe
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.
गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.
आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.
आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
कमेंट (184)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks a lot #Madhulika Ma'am
निशा: रेनू जी, आप अपने स्वादानुसार जैसे चाहें वैसे परांठे बना सकते हैं.
निशा: रवि जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्शी जी, बना सकते हैं, लेकिन इस तरह बनाया हुआ परांठा अधिक स्वादिष्ट होता है.
निशा: अल्का जी,बहुत अच्छा गोभी आलू के परांठे बन जायेंगे.
निशा: वेंकट जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, परांठे के लिए आटा नरम लगाएं, इसमें स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें. परांठे को स्टफिंग भरने के बाद अच्छे से बंद करें और हल्का दबाव देते हुए थोड़ा मोटा परांठा बेलें. परोथन भी ज्यादा न लगाएं. परांठे को सेकते समय तेल अच्छे से लगाएं, आग मीडियम या जरूरत के अनुसार तेज या धीमी करें, एकदम नरम और अच्छे परांठे बनकर तैयार होंगे.
निशा: एकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान जी, धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, परांठे को परांठे जैसा ही बनाना है.
Thanks
निशा: अक्षरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शकुंतला जी, धन्यवाद.
निशा: प्रतीक्षा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, हां आप डाल सकती हैं.
निशा: अंकित जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, गोभी के बड़े टुकड़े करके उसे धोकर छलनी में रख लीजिए. जब पानी निकल जाए, तब उसे कद्दूकस या बारीक काट लीजिए. अब गोभी को हल्का सा भून लीजिए. थोड़ा सा पानी निकले उसे भूनते हुए जलाकर खत्म कर दीजिए, बहुत अच्छे परांठे बनकर तैयार होंगे.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
निशा: पुष्पेन्द्र जी, धन्यवाद.