गोभी के पराठे - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.
Read - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Paratha Recipe
- गोभी --------- 350 ग्राम
- गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
- मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
- अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
- हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ------------ स्वादानुसार
- तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )
विधि - How to make Gobhi Paratha Recipe
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.
गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.
आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.
आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
कमेंट (184)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
today I first time make gobhi ka paratha nd all members saying it was too amazing
thanxxx madhulika
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. प्रशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशमिथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like ur methods very much.
निशा: निशमिथा जी, मैं एक नानस्टिक तवा यूज करती हूँ और दूसरा कास्ट आयरन का तवा यूज करती हूँ.
निशा: नूतन जी हां ग्राइन्ड किया जा सकता है, कद्दूकस किया जा सकता है, या चाकू से बारीक काटा भी जा सकता है.
निशा: निशमिथा जी, मेरा चकला सफेद पत्थर का है, ये भारी होता है और बेलते समय बिलकुल नहीं हिलता, मैं जहां रहती हूँ वहा वीकली जो बाजार लगता है उसमें ये चकले मिल जाते हैं, ये सफेद चकले बर्तन वालों के पास भी मिल जाते हैं.
निशा: तेजश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: आकांक्षा जी, गोभी के बड़े टुकड़े करके उसे धोकर छलनी में रख लीजिये, जब पानी निकल जाय तब उसे कद्दूकस या बारीक काट लीजिये, अब गोभी को हल्का सा भून लीजिये, थोड़ा सा पानी निकले उसे भूनते हुये जलाकर खतम कर दीजिये, बहुत अच्छे परांठे बनकर तैयार होंगे.
nisha ji gobhi k paranthe k sth beat chatni konsi rahegi?
निशा: तनु, इसके साथ हरे धनिये की चटनी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: शामभवी, परांठे को सूखा आटा लगाकर ही बेलना है.
thanks deat
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: स्मिता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, वेबसाइट पर शिशुयों का आहार आर्टीकल दिया है, उसे आप पढ़ लेंगी तो बेबी के लिये खाना बनाने के लिये कई चीजें मिल जायेंगी.
निशा: हेमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.